{"_id":"632efed31d802c1ec7694726","slug":"landslide-on-ramban-mehar-and-cafeteria-jammu-srinagar-highway-remained-closed-for-10-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर हाइवे जाम: रामबन मेहाड़ व कैफेटेरिया मोड़ पर भूस्खलन, जम्मू श्रीनगर हाईवे 10 घंटे रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर हाइवे जाम: रामबन मेहाड़ व कैफेटेरिया मोड़ पर भूस्खलन, जम्मू श्रीनगर हाईवे 10 घंटे रहा बंद
Sat, 24 Sep 2022 06:34 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 24 Sep 2022 06:34 PM IST
सार
रामबन के मेहाड़ व कैफेटेरिया मोड़ इलाके में तड़के तीन बजे से सात बजे तक हाईवे की मरम्मत की जा रही है। शनिवार को भी मरम्मत कार्य चालू था। इसी बीच मेहाड़ इलाके में पहाड़ की कटाई के दौरान मलबा हाईवे पर गिरा। जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर हाईवे
- फोटो : शेर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामबन के मेहाड़ व कैफेटेरिया मोड़ में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत कार्य के दौरान पहाड़ से पस्सी गिरने के कारण शनिवार को हाईवे 10 घंटे तक बंद रहा। इस दौरान उधमपुर व रामबन में वाहनों को रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को बहुत परेशानी हुई।
विज्ञापन
जब दोपहर एक बजे राजमार्ग खुला तो जाम लग गया। फिर रात तक वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे। उधमपुर में रोके ट्रकों को शाम तक घाटी जाने की अनुमति नहीं मिली। सरकार के निर्देश पर कुछ दिनों से रामबन के मेहाड़ व कैफेटेरिया मोड़ इलाके में तड़के तीन बजे से सात बजे तक हाईवे की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
शनिवार को भी मरम्मत कार्य चालू था। इसी दौरान मेहाड़ इलाके में पहाड़ की कटाई के दौरान मलबा हाईवे पर गिरा, जिससे मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। जानकारी मिलने पर उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर रोक लगा दी गई। इसके बाद उधमपुर और रामबन में वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
हाईवे पर तैनात पुलिस उधमपुर के जखैनी चौक पर वाहनों को रोक रही थी। यहां से सिर्फ उन लोगों को ही पूछताछ करने के बाद आगे जाने की अनुमति मिल रही थी, जो पटनीटॉप, डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़ जा रहे थे। फिर दोपहर करीब एक बजे हाईवे से मलबा हटा और मार्ग खोला गया।
पुलिस ने सबसे पहले बीच में फंसे वाहनों को दोनों तरफ रवाना किया। लेकिन, एक साथ ज्यादा वाहन चलने से हाईवे पर जाम लग गया। यह जाम देर शाम तक लगा रहा, और हाईवे पर वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे। वहीं, उधमपुर में रोके गए छोटे वाहनों को दोपहर तीन बजे के बाद घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी गई थी। हालांकि, ट्रकों के पहिये अपनी जगह पर ही जमे थे।