फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   landslide in thanamandi rajouri 15 feared to be stuck under debris

जम्मू में भूस्खलन से तबाही, 13 की मौत

Fri, 05 Sep 2014 06:37 PM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
landslide in thanamandi rajouri 15 feared to be stuck under debris

पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने रियासत में जमकर कहर बरपाया। राजोरी जिले में भूस्खलन में लगभग सोलह लोगों के मलबे दबे होने की खबर आ रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को राजोरी के थन्नामंडी इलाके में पंद्रह लोग भूस्खलन के मलबे में दब गये, इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। मलबे में वाकी दबे लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


थन्नामंडी में भूस्खलन वाले इलाके में सेना और प्रशासन के लोग राहत कार्य के लिए पहुंच गये हैं। सेना के जवान और प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से मलबे को हटाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई और इलाकों भी भूस्खलन

landslide in thanamandi rajouri 15 feared to be stuck under debris

राजोरी जिले के दरहाल इलाके में भूस्‍ख्लन में दबने से एक महिला की मौत हो गई। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हुई है।

सुंदरबनी इलाके में तेज पानी के बहाव से एक व्यक्ति बह गया जिसके बारे में अभी तक शिनाख्त नहीं हुई। सूत्रो के मुताबिक खबर है कि राजोरी को जोड़ने वाली दूरसंचार लाइनें कट गई हैं जिससे कई इलाकों का संपर्क टूट गया है।

वहीं राजोरी जिले में भारी बारिश के कारण कई गांवों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। लोगों के घरों में पानी घुसने के कारण लोगों को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed