{"_id":"5e5e225d8ebc3eeb707c2a22","slug":"landslide-in-kulgam-srinagar-more-than-ten-buildings-in-grip","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगरः कुलगाम में भूस्खलन, चपेट में आईं दस से अधिक इमारतें, इलाके में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगरः कुलगाम में भूस्खलन, चपेट में आईं दस से अधिक इमारतें, इलाके में दहशत का माहौल
Tue, 03 Mar 2020 02:54 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में कुलगाम जिले के दानीपोरा और गुजरपोरा नूराबाद में बीती रात भूस्खलन से दर्जनों घर और स्कूल खतरे में पड़ गए हैं। दरअसल इलाका पहाड़ी होने के कारण यहां इस वर्ष काफी बर्फबारी हुई। इसके कारण यहां जमीन काफी नरम हो गई।
विज्ञापन
रविवार रात बारिश होने के के कारण इन दोनों गांवों में जमीन खिसक गई और दर्जनों मकानों में दरार पड़ गई। इसके चलते इलाके में दहशत का माहौल है क्योंकि दरारें इतनी गहरी हैं कि इमारतें कभी भी गिर सकती हैं। फिलहाल कुछ परिवारों को टेंट में रखा गया है ताकि वह खतरे में ना पड़े।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के अधिकारी क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने स्थानीय लोगों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने इलाके का दौरा कर इमारतों का जायजा कर नुकसान का आकलन किया। एक अधिकारी ने बताया कि कुछ स्कूल में भी दरार आई है। प्रभावित लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। इलाके के नंबरदार नूर हुसैन ने बताया कि इस गांव में 200 चूहले हैं मगर 50 के करीब मुश्किल में हैं।
विज्ञापन