फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   landslide in kishtwar news: Residential House Destroyed by Landslide in Kishtwar Hirkhani Drubeel

Jammu Kashmir: बिगड़े मौसम का कहर, किश्तवाड़ में भूस्खलन से आवासीय मकान भरभराकर गिरा

Fri, 02 Jun 2023 12:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 02 Jun 2023 12:42 PM IST
सार

किश्तवाड़ के पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन होने से एक आवासीय मकान ढह गया है। इसमें घर की किसी भी सदस्य को चोट नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
landslide in kishtwar news: Residential House Destroyed by Landslide in Kishtwar Hirkhani Drubeel
किश्तवाड़ में भूस्खलन से गिरा मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिगड़े मौसम के अब दुष्परिणाम नजर आने लगे हैं। शुक्रवार को जम्मू संभाग के जिला किश्तवाड़ के पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन होने से एक आवासीय मकान ढह गया है। इसमें घर की किसी भी सदस्य को चोट नहीं पहुंची है। भूस्खलन की घटना सुबह उस समय हुई जब घर के सभी सदस्य जगे हुए थे और दिनचर्या की शुरुआत की तैयारी में जुटे हुए थे। हादसे की भनक लगते ही सभी सदस्य बाहर की तरफ भागे और अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, किश्तवाड़ जिले के उपमंडल छतरु के द्रुबील गांव में भूस्खलन के चलते आवासीय मकान गिरा है। अपने घर के गिरने से परिवार के सभी सदस्य सदमे में हैं। घर के मालिक का कहना है कि मलबे में घर में रखा सारा सामान दब गया है। सालों साल मेहनत करने के बाद घर बनाया था, लेकिन कुदरत की मार से उनका घर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया है। उधर, जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। भूस्खलन से कितना नुकसान हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले दो दिन में हुई बारिश के बाद ये हादसा हुआ है। इससे पहले  27 मई को किश्तवाड़ जिले में एक कच्चा मकान गिरने से तीन भाइयों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के नागसेनी तहसील के दूरदराज के गांव पुलर में एक कच्चा मकान गिरने से तीन लोगों की मौत हुई। तीनों सगे भाई थे और जन्म से ही नेत्रहीन थे। दूसरे कमरे में सो रही पत्नी व दो बेटियां सुरक्षित रहीं। उनके पिता अश्वनी कुमार जम्मू में मजदूरी करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed