जम्मू, श्रीनगर में एम्स के लिए भूमि चिह्नित होगी: लाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू, श्रीनगर दोनों जगह समान सुविधा वाले एम्स स्थापित करने के लिए प्रत्येक जगह 200-200 एकड़ जमीन चयनित होगी। स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने रियासत के पांच मंत्रियों के साथ मिलकर पत्रकार वार्ता की।
पीडीपी के मंत्री अब्दुल हक खान के अलावा भाजपा मंत्रियों में बाली भगत, चंद्र प्रकाश गंगा, अब्दुल गनी कोहली, प्रिया सेठी की मौजूदगी में स्टेट गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में लाल सिंह ने कहा कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का पत्र रियासत सरकार को मिल गया है।
इसमें जम्मू, श्रीनगर दोनों जगह एम्स के लिए जगह की निशानदेही करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि अब जम्मू में भ्रम की स्थिति खत्म होनी चाहिए और जम्मू बंद खोलकर लोगों को खुशी मनानी चाहिए।
श्रीनगर में एम्स के लिए जमीन चिह्नित
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की जम्मू में समान सुविधा वाले एम्स की घोषणा के बाद भी यहां पर भ्रम की स्थिति थी और जम्मू बंद रखा गया था।
उन्होंने कहा कि चार अगस्त को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का पत्र मिलने के बाद अब लिखित में भी केंद्र सरकार ने यह साफ कर दिया है कि जम्मू और श्रीनगर में एक समान सुविधा वाले एम्स स्थापित होंगे।
उन्होंने कहा, अब भ्रम भी दूर हो गया है। एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधियों से दो बार बैठक कर उन्हें भी पूरी जानकारी दे दी गई है। मंत्री ने कहा एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी ने जम्मू में एम्स स्थापना के लिए जो संघर्ष किया, उससे सरकार और भाजपा को बल मिला।
जम्मू में एम्स की जगह की निशानदेही के लिए मंडलायुक्त जम्मू डा. पवन कोतवाल को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही जमीन की निशानदेही को आखिरी रूप देकर जम्मू में एम्स की आधारशिला रखी जाएगी।
बहरहाल जम्मू कश्मीर में आधिकारिक रूप से एक एम्स को केंद्र की मंजूरी मिली है या दो। स्वास्थ्य मंत्री इस जवाब को टाल गए। इस अवसर पर भाजपा के विधायकों में सत शर्मा, राजेश गुप्ता, शक्ति परिहार भी मौजूद रहे।