फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Land sliding

सुरंग में भूस्खलन से मशीनरी क्षतिग्रस्त, तीन कर्मचारी घायल

विज्ञापन
Land sliding
खनीकोट में भुस्खंलन से पहाड़ी से आए मलबे में दबी हुई मशीन। - फोटो : REASI
रियासी। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के खनीकोट व सावलाकोट फेज को मिलाने के लिए बनाई जा रही सुरंग 13 में शनिवार देर शाम को भूस्खलन हो गया। इस दौरान गिरे मलबे में तीन कर्मचारी और करोड़ों रुपयों की मशीनरी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को रेलवे के उच्चाधिकारी स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंचे। प्राथमिक रिपोर्ट में बताया जाता है कि सुरंग के ऊपर स्थित पहाड़ी से भूस्खलन सुरंग में हुआ, और नुकसान पहुंचा। वहीं, उसके आस पास रखी मशीनरी भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दौरान कुछ कर्मचारी ही काम कर रहे थे। पहाड़ी से मलबा गिरने की आवाज सुनकर उन्होंने स्थिति को भांपा, और वहां से कुछ दूरी पर चले गए।
विज्ञापन

इसी दौरान पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिरा। समय न होने के कारण मौके पर रखी मशीनरी को हटाया नहीं जा सका। जिससे वह मलबे की चपेट में आ गई। भूस्खलन को रोकने के लिए पहाड़ी पर बनाए गए सीमेंट के पक्के स्लैब भी ढह गए। पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से तीन कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनको कंपनी की तरफ से ही मौके पर उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कर्मचारी ने बताया कि पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद से ही पहाड़ी से मलबा गिरने की आशंका थी। जिसके चलते काम को काफी धीमी गति से कम कर्मचारियों की उपस्थिति में किया जा रहा था। मौके पर ज्यादा कर्मचारी न होने से बहुत बड़ा हादसा टल गया। घायलों की पहचान मंजीत सिंह, मोहम्मद सलीम तथा रियाज के रूप में हुई है।

-------
अफरातफरी के दौरान तीन कर्मचारियों को मामूली चोटें आई है। उनको कंपनी की तरफ से ही उपचार दिया गया है। सभी की हालात खतरे से बाहर है।
- मनोज कुमार, वीसीसीएल कंपनी के मैनेजर एचआर
-----
सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है यह परियोजना
उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना मोदी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत है। इस परियोजना के तहत श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा तक रेल पहुंच चुकी है। कटड़ा से बनिहाल रेलवे ट्रैक को पूरा करने का काम जारी है। जिले के खनीकोट को सावलाकोट से मिलाने के लिए लगभग साढ़े नौ किलोमीटर लंबी सुरंग 13 को बनाने का काम जारी है। सुरंग बनने के बाद इस परियोजना के जल्द पूरा होने की संभावना में तेजी आएगी। इसी परियोजना पर कोड़ी तथा बक्कल रेलवे स्टेशन को मिलाने के लिए दरिया चिनाब पर विश्व का सबसे ऊंचा पुल भी बन रहा है। जिसकी ऊंचाई सतह से 359 मीटर है।

मलबा आने से उस में दबी हुई एक अन्य मशीन।

मलबा आने से उस में दबी हुई एक अन्य मशीन।- फोटो : REASI

खनीकोट में पहाड़ी पर से गिरने की कगार पर मलबा।

खनीकोट में पहाड़ी पर से गिरने की कगार पर मलबा।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed