फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   land slide on highway in Kishtwar of jammu and kashmir

J&K: किश्तवाड़ में हाइवे पर भूस्खलन में बच्ची समेत 3 की मौत

Tue, 04 Apr 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 04 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
land slide on highway in Kishtwar of jammu and kashmir
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिला मुख्यालय से करीब 26 किलोमीटर दूर किश्तवाड़-बटोत हाईवे पर द्राबशाला के पास कुलगडी में अचानक भूस्खलन होने से मलबे में दबकर मासूम सहित तीन राहगीरों की मौत हो गई। सात अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला अस्पताल के दल ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 11.30 बजे पहले से गिरी पस्सियों के कारण रास्ता बंद होने से लोग पैदल ही वहां से निकल रहे थे। इसी दौरान अचानक फिर से पहाड़ी से बड़े पैमाने पर पत्थर और मलबा खिसक आया। आस-पास अन्य लोग सीटी बजाने लगे। शोर करने लगे, लेकिन तब तक एक दर्जन लोग वहीं फंस चुके थे। इनमें दो लोग वहीं मलबे में दब गए। भागने के दौरान कई को गंभीर चोटें पहुंचीं। रेड क्रास और द्राबशाला के आस-पास के लोग सहायता के लिए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने घायलों को निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। मलबा हटाने पर सबसे पहले फारूक अहमद (35) निवासी बाग्रां सरथल का शव मिला। फिर काफी मशक्कत के बाद एक और शव निकाला गया। इसकी पहचान चंद्रप्रकाश (45) निवासी बोंजवा के रूप में हुई। अस्पताल पहुंचने के बाद चोटिल तीन माह की बच्ची अलीजा की भी मौत हो गई। उसकी मां भी घायल हो गई है, जबकि पिता बाल-बाल बच गया। घायलों में रकीला बेगम (23), रजनी देवी (30), इनायतुल्लाह (30), अहमद (7), भाई-बहन शमीम अहमद (10) व इरफाना बान (5) और  गुलाम हसन शमिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed