{"_id":"37ed2ecf98e0747fcd0913357d2d40f2","slug":"land-mine-blast-near-loc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारूदी सुरंग विस्फोट में युवक का पैर उड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारूदी सुरंग विस्फोट में युवक का पैर उड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 23 Feb 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर की दूरी पर भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर बसे गांव बगयालदरा में सोमवार देर शाम बारूदी सुरंग के विस्फोट में एक युवक का बायां पैर उड़ गया।
विज्ञापन
एलओसी पर फेंसिंग के आगे बसे इस गांव के मोहम्मद हुसैन कापुत्र मोहम्मद आरिफ (22) पशुओं को चराने गया था। इसी दौरान उसका पैर जमीन में दबी बारूदी सुरंग पर पड़ गया।
विज्ञापन
तेज विस्फोट के साथ वह दूर जा गिरा। आवाज सुनकर तत्काल मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो उन्होंने आरिफ को खून से लथपथ घायल पड़े देखा। तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी भेज दिया गया। ज्ञात हो कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण दुश्मनों की घुसपैठ रोकने के लिए सेना द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंगे अक्सर बारिश एवं बर्फबारी से अपने स्थान से खिसककर आगे पीछे चली जाती है। इसकी जानकारी न होने के कारण अक्सर ग्रामीण घास काटते या पशु चराते समय शिकार हो जाते हैं।
बारूदी सुरंग फटने से जवान घायल
सीमावर्ती क्षेत्र रिगाल में गश्त पर निकला एक जवान बारूदी सुरंग की चपेट में आने से घायल हो गया। रक्षा सूत्रों के अनुसार बीएसएफ की नौवीं वाहिनी के जवान रिगाल पोस्ट के पास पेट्रोलिंग पर थे कि एक जवान का पैर बारूदी सुरंग पर पड़ गया।
इस दौरान धमाके के साथ झारखंड के रहने वाले हेड कांस्टेबल उजान बारा घायल हो गए। उन्हें जीएमसी अस्पताल जम्मू लाया गया।