फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   land encroachment cases Increase in jammu

मृतकों के नाम पर चल रहा है प्रॉपर्टी का धंधा!

Sat, 14 Mar 2015 11:57 AM IST
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:57 AM IST
विज्ञापन
land encroachment cases Increase in jammu
सरकारी विभागों में बाबुओं की दंबगई और मनमानी को खत्म करने के लिए केंद्र ने ‘राइट टू इंफार्मेशन एक्ट’ पास किया, जिसके चलते लोगों में थोड़ी जागरूकता आई, तो विभागों से हर प्रकार की सूचनाएं मांगी जानी लगीं, जिसमें उन्होंने अपनी कई समस्याओं के समाधान भी ढूंढ निकाले।
विज्ञापन


आरटीआई में तीस दिन के अंदर जवाब देने की बाध्यता है, अन्यथा संबंधित लोगों को जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। जिला उपायुक्त जम्मू के कार्यालय में एक साल में 400 से ज्यादा लोगों ने आरटीआई लगाई गईं, जिसमें अधिकतर मामले भूमि पर अतिक्रमण होने के सामने आए हैं।
विज्ञापन


पीडि़त लोगों ने डीसी आफिस में आरटीआई डालकर जमीन से जुड़े कई रिकार्ड की सूचनाएं मांगी है, जिसमें भूमाफिया ने अनपढ़, मृतकों के नाम फर्जी दस्तावेज और जबरन कब्जा करके हजारों कनाल भूमि पर कब्जे किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों लोगों के चल रहे हैं केस

land encroachment cases Increase in jammu

सूचना में पुराना रिकार्ड हासिल करने के बाद पीडि़त न्याय के लिए और अपनी जमीन हासिल करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं, लेकिन बदकिस्मती कैसी है कि उन्हें अपनी पुश्तैनी जमीन के लिए ही भूमाफिया से उलझना पड़ रहा है। जिला उपायुक्त जम्मू में जहां सैकड़ों मामले भूमाफिया द्वारा जमीन पर कब्जा करने के सामने आए हैं।

डिवीजनल कमिश्नर कार्यालय में संभाग भर के हजारों लोगों के केस चल रहे हैं, जिसमें कोर्ट के फैसले आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा बिजली, पानी, सड़क, गलियां, नालियां आदि मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए आरटीआई डाली गई हैं।

जिसमें क्या यत्न किए गए, कितने पैसे खर्च किए, कितने बकाया है, संबंधी सूचनाएं मांगी गई हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में विभागों की ओर से लोगों को सूचनाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। लोग परेशान हैं और लगातार रिमाइंडर भेजने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed