फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   land acquisition process has been intensified for medical colleges

JK में नए मेडिकल कालेजों की कवायद तेज

Thu, 19 Nov 2015 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 19 Nov 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
land acquisition process has been intensified for medical colleges

रियासत में नए मेडिकल कालेजों के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। कालेजों की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को तेज किया गया है। इसमें सरकारी के साथ निजी भूमि अधिग्रहण की जा रही है।

विज्ञापन


राजस्व और प्रशासनिक विभाग और संबंधित जिला उपायुक्त की ओर से जल्द भूमि को स्वास्थ्य महकमे को स्थानांतरित करने पर काम चल रहा है।

जिसके बाद मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया (एमसीआई) की टीम का जायजा लेने के बाद प्रोजेक्टों पर काम शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह के अनुसार नए मेडिकल कालेजों की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और उम्मीद है जल्द काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


रियासत में जम्मू संभाग में कठुआ, राजोरी, डोडा और कश्मीर संभाग में अनंतनाग तथा बारामुला में नए मेडिकल कालेज खोले जा रहे हैं। सितंबर 2014 में बाढ़ के कारण इन प्रोजेक्टों को गति नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब भूमि अधिग्रहण पर काम तेज किया गया है। केंद्र सरकार को प्रोजेक्टों की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) भेजी जा चुकी है। सूत्रों के अनुसार कठुआ जिला मुख्यालय से करीब दस किमी. दूर तहसील मढ़ीन में 400 से अधिक कनाल की सरकारी भूमि देखी गई है।

इसमें जिला अस्पताल कठुआ की अलग से 103 कनाल भूमि अधिग्रहण की जाएगी। इसी तरह जिला मुख्यालय राजोरी से छह किमी. दूर नगरोटा गांव में 120 कनाल सरकारी भूमि ली जाएगी।


इसमें जिला अस्पताल राजोरी की 64 कनाल भूमि अलग से होगी। जिला मुख्यालय डोडा से पांच किमी. दूर 160 कनाल निजी भूमि देखी गई है। इसमें जिला अस्पताल डोडा की अलग से 53 कनाल भूमि शामिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed