{"_id":"1611adaa9a261345175fb57208907d91","slug":"land-acquisition-for-ring-road-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 29 Dec 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही रिंग रोड परियोजना का पेच हट गया है। जम्मू शहर विस्तारीकरण से लेकर सीमावर्ती इलाकों की चौकियों को बड़ी रोड कनेक्टिविटी देने के लिए अहम रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए अगले एक महीने में बाकायदा जमीनी स्तर पर कवायद शुरू हो सकती है। अगले चार साल में 57 किलोमीटर लंबी रिंग रोड मूर्तरूप ले सकती है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सूत्रों के अनुसार केंद्रीय सरकार द्वारा मंजूर की गई रिंग रोड का काम भूमि अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग पर प्रस्तावित खर्च में भागीदारी को लेकर मामला अटका था।
विज्ञापन
अथॉरिटी के जम्मू परियोजना निदेशक आरपी सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि रिंग रोड परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधित शुरुआती चरण के अन्य खर्च का पच्चीस फीसदी राज्य सरकार वहन करेगी। भूमि अधिग्रहण के लिए अनुमानित एक वर्ष जबकि सड़क निर्माण में तीन वर्ष का अनुमानित समय लगेगा।
विज्ञापन
लगभग तेरह सौ करोड़ की लागत से प्रस्तावित रिंग रोड जम्मू के शहरी जीवन के विकास और भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सामरिक महत्व के लिहाज से महत्वपूर्ण परियोजना है।
रिंग रोड राया मोड़ से शुरू होगी जो बिश्नाह, आरएस पुरा से सटे इलाकों से होकर बड़ी तवी, निक्की तवी, अखनूर से सटे इलाकों से होकर नगरोटा के नजदीक जगती तक प्रस्तावित है। दोनों तरफ से यह सड़क नेशनल हाईवे 1 ए से जुड़ेगी।