{"_id":"cf932d7362d78d09c545f88ae1a098c0","slug":"lal-singh-touches-female-doctors-color-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी के मंत्री ने छुआ माहिला डॉक्टर का कॉलर, फोटो वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी के मंत्री ने छुआ माहिला डॉक्टर का कॉलर, फोटो वायरल
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह फिर सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
कठुआ के दौरे के दौरान गवर्नमेंट अस्पताल लखनपुर में एक महिला डॉक्टर के एप्रेन का कॉलर ठीक करने की फोटो के सोशल साइट पर आने से नई बहस छिड़ गई है। हालांकि इस मामले में महिला डॉक्टर की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। कोई विभागीय अधिकारी भी बोलने को तैयार नहीं है।
बताया जाता है कि स्वास्थ्य मंत्री ने महिला डॉक्टर को एप्रेन पर कॉलर को ठीक तरह से करने के लिए ऐसा किया। घटनाक्रम संबंधी पूछे जाने पर महिला डॉक्टर ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
फोटो में स्वास्थ्य मंत्री के साथ मौजूद अतिरिक्त एसपी कठुआ नासिर अहमद का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री ने लखनपुर चिकित्सा शिविर में स्टाफ सदस्यों से ठीक से एप्रेन पहनने की हिदायत दी।
विज्ञापन
इस दौरान एक महिला डॉक्टर एप्रेन के कॉलर को ठीक करते समय कन्फ्यूज हो गई। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने आत्मीयता भरे लहजे में महिला डॉक्टर का कॉलर ठीक करने में उसकी मदद की।
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले साइक्रेटरी अस्पताल जम्मू में स्वास्थ्य मंत्री के व्यवहार के खिलाफ एक महिला रजिस्ट्रार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी थी।