Diwali in J&K: रोशनी से नहाया लाल चौक, घर से दूर सेना के जवानों ने ऐसे मनाई दिवाली, देखें तस्वीरे
दिवाली का त्योहार देश के हर कोने में बेहद उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। चारों ओर दीपों की जगमगाहट और रंग-बिरंगी सजावट ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। जम्मू और कश्मीर का लाल चौक भी रौशनी से नहाया।
विस्तार
दिवाली का त्योहार देश के हर कोने में बेहद उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। चारों ओर दीपों की जगमगाहट और रंग-बिरंगी सजावट ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। देश भर में लोगों ने अपने-अपने घरों को रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया। पूजा-पाठ के साथ-साथ आतिशबाज़ी और मिठाइयाँ बाँटने की परंपरा भी खास रही। कई जगहों पर सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेले भी लगे। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन दीवाली को बढ़ावा दिया, जिससे कम प्रदूषण वाले पटाखों का उपयोग किया गया। साथ ही, विभिन्न संगठनों ने जरूरतमंदों को मिठाइयाँ और कपड़े बांटकर दीवाली का जश्न मनाया।
रघुनाथ मंदिर में जलाए गए 2500 मिट्टी के दीपक
जम्मू और कश्मीर में भी दीपावली धूमधाम से मननाई गई। दिवाली के अवसर पर जम्मू के कठुआ स्थित रघुनाथ मंदिर में 2500 मिट्टी के दीपक जलाए गए।
#WATCH | J&K: 2500 earthen lamps lit at Raghunath Temple in Kathua, Jammu on the occasion of #Diwali pic.twitter.com/nTngvTCyl0
— ANI (@ANI) October 31, 2024
बारामूला में जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने पट्टन के ओडिना में पंडित कॉलोनी में एसएसबी जवानों और उनके परिवारों के साथ दिवाली मनाई।
#WATCH | Baramulla: J&K Police personnel celebrate #Diwali with SSB personnel and their families at Pandit Colony in Odina, Pattan. pic.twitter.com/jm12MELK72
— ANI (@ANI) October 31, 2024
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा(एलओसी) की सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना के जवान दिवाली का त्यौहार अपने परिवार से दूर अपने दूसरे परिवार यानी सेना के साथ मनाया। जवानों को जम्मू-कश्मीर के बेहद संवेदनशील नौशेरा सेक्टर में तैनात किया गया है।
#WATCH | Jammu & Kashmir | Indian Army personnel celebrate Diwali along LoC in Rajouri, earlier morning today pic.twitter.com/6sAWmkpssy
— ANI (@ANI) October 29, 2024
रोमियो फोर्स के जवानों ने राजौरी में मनाई दीपावली
#WATCH | J&K: Indian Army's Romeo Force RR Battalion celebrated #Diwali with the locals inDehra Ki Gali of Tapa Pir and Manyal village in Pirpanjal Range today. pic.twitter.com/cgBDTJiRDx
— ANI (@ANI) October 31, 2024
गुरुवार यानी 31 अक्तूबर को भी बाज़ारों में भारी भीड़ देखने को मिली। व्यापारियों के साथ-साथ छोटा व्यापार करने वाले लोग जैसे कुम्हार, कारीगर एवं घरों में दिवाली का सामान बनाने वाले लोगों ने भी अपने सामान की बिक्री की। बाजारों में मिट्टी के दीये, लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा, घर की सजावट के सामान, वंदनवार, फूल-पत्तियां एवं पूजा का सामान, बिजली की रंगबिरंगी लड़ियां, मिठाई एवं नमकीन, कपड़े, हैंडिक्राफ़्ट आइटम्स, उपहार की वस्तुएं, फुटवियर, मेकअप का सामान, कास्मेटिक्स, सोने चांदी के सामान और अन्य घरेलू उत्पादों की भारी मांग रही।