फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lahu Gujjar's wife arrested

Jammu News: कुख्यात नशा तस्कर लाहू गुज्जर की पत्नी मन्ना गिरफ्तार

विज्ञापन
Lahu Gujjar's wife arrested
- 8.10 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद लाहू की पत्नी तक पहुंची पुलिस
विज्ञापन

- पति के जेल में होने पर मन्ना संभाल रही थी नशे का कारोबार
अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद
जम्मू/सांबा। नारको आतंक का पर्याय बने जेल में बंद कुख्यात नशा तस्कर लाहू गुज्जर के नेटवर्क पर पुलिस बड़ी चोट की है। नशे का धंधा करने वाली उसकी पत्नी मन्ना को बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लाहू के जेल जाने के बाद पूरे नशे के धंधे का नेटवर्क मन्ना ही ऑपरेट कर रही थी। लाहू की दो पत्नियाें में रोशी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बीते शनिवार पुलिस ने सरोर अड्डा स्थित गुज्जर बस्ती में छापेमारी कर मन्ना को उसके घर से गिरफ्तार किया है।
बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने 29 मई की रात राकेश कुमार निवासी कटड़ा को 8.10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। उसे गिरफ्तार करने के बाद जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया कि हेरोइन की खेप मन्ना बीबी ने मिलती थी। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। शनिवार को बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने मन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। बाड़ी ब्राह्मणा थाने के एसएचओ संदीप ने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि लाहू की गिरफ्तारी के बाद भी मन्ना उसके जम्मू-कश्मीर और पंजाब तक फैले बड़े नशा तस्करी नेटवर्क को संचालित कर रही है। लाहू की गिरफ्तारी के बाद भी नेटवर्क के सक्रिय रहने की आशंका ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी थी। मन्ना बीबी की गिरफ्तारी को इसी नेटवर्क पर एक और बड़ी चोट माना जा रहा है।
विज्ञापन

---
चार अप्रैल को गिरफ्तार हुआ था लाहू
जम्मू पुलिस ने चार अप्रैल 2026 को कुख्यात नशा तस्कर गुलजार अहमद उर्फ लाहू गुज्जर के गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद जम्मू पुलिस ने कई खुलासे किए थे। लाहू के पारिवारिक सिंडिकेट की जड़े सीमा पार पाकिस्तान की जेल तक फैला है। लाहू की बहन का ससुर पाकिस्तान की जेल से जम्मू-कश्मीर में ड्रग्स सप्लाई को ऑपरेट कर रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि लाहू पाकिस्तान से जुड़े स्रोतों की मदद से जम्मू, सांबा, कठुआ और पंजाब तक हेरोइन की सप्लाई करता था। जांच एजेंसियों के अनुसार लाहू अब तक करीब 360 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी कर चुका था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 792 करोड़ रुपये आंकी गई थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लाहू के खिलाफ करीब 130 एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed