फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lahu, brother, home demolished

Jammu News: दो पत्नियों की गिरफ्तारी के बाद लाहू के भाई का घर भी ढहाया

विज्ञापन
lahu, brother, home demolished
जम्मू। नशा तस्कर लाहू गुज्जर की गिरफ्तारी के दो महीने के भीतर नेटवर्क पर तीसरी कार्रवाई हुई है। दोनों पत्नियों को गिरफ्तार के बाद अब उसके भाई फल्ला गुज्जर का मकान भी जमींदोज किया है। पुलिस और प्रशासन ने लाहू गुज्जर के साम्राज्य को खत्म करने के लिए योजना बना ली है। सहयोगी और नेटवर्क से जुड़े तस्करों पर लगातार कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन

साल 2025 में सबसे पहले बिश्नाह के वजीरू चक में लाहू के घर को ढहाया था। उसके खिलाफ जम्मू, सांबा, पंजाब समेत हिमाचल में अलग-अलग नाम से 130 एफआईआर दर्ज हैं। लाहू गुज्जर तक पहुंचने की कहानी करीबियों पर की गई कार्रवाई से शुरू होती है। सबसे पहले दोनों भाइयों याकूब अली और फल्ला गुज्जर को निशाने पर लिया जिन्हें लाहू का सबसे मजबूत सहारा माना जाता था। एजेंसियों के अनुसार दोनों भाई न केवल नशे के कारोबार को संभालते थे बल्कि दहशत फैलाने और आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने में भी अहम भूमिका निभाते थे।
विज्ञापन

लाहू को पहला बड़ा झटका सितंबर 2023 में लगा जब याकूब अली को एक साथी के साथ गिरफ्तार किया। याकूब हत्या के प्रयास, दंगा, धमकी, अपहरण, दुष्कर्म, पुलिस पर हमला, हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी सहित कई गंभीर मामलों में वांछित था। वजीरू चक स्थित उसकी संपत्तियों को कुर्क किया गया और दो मंजिला मकान को गिरा दिया गया। इसके बाद पुलिस की नजर फल्ला गुज्जर पर पड़ी जो लगातार ठिकाने बदलकर बच रहा था। 24 फरवरी को बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अपहरण, संगठित अपराध, दंगा, मारपीट, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर मामले दर्ज थे। बिश्नाह, कठुआ, घगवाल और बाड़ी ब्राह्मणा सहित कई थानों में एफआईआर दर्ज थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अब तक कार्रवाई
सितंबर 2023 : याकूब अली गिरफ्तार
2025 : वजीरू चक स्थित लाहू का मकान ध्वस्त
24 फरवरी 2026 : फल्ला गुज्जर गिरफ्तार
अप्रैल : लाहू गुज्जर गिरफ्तार
मई : दोनों पत्नियां गिरफ्तार
जून : भाई का घर जमींदोज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed