फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ladli beti scheme was launched in Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर में 'लाडली बेटी' योजना लागू

Tue, 08 Sep 2015 10:16 AM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 10:16 AM IST
विज्ञापन
ladli beti scheme was launched in Jammu and Kashmir

रियासत में लाडली बेटी सामाजिक सहायता योजना लागू करने को मंजूरी दे दी गई है। कन्या भ्रूण हत्या को रोकने तथा महिला शिशु के गिरते दर को ध्यान में रखते हुए यह योजना लागू की गई है।

विज्ञापन


इसके तहत घर में पैदा होने वाली प्रत्येक बच्ची को प्रति महीने सरकार 1000 रुपये देगी। पहली अप्रैल 2015 से पैदा होने वाली बच्चियों को अगले 14 साल तक यह राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


बच्ची जब 21 साल की हो जाएगी तो उसे साढ़े 6 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। योजना का लाभ केवल उन अभिभावकों को ही मिलेगा, जिनकी वार्षिक आय 75000 रुपये से अधिक नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ज‌िलों को म‌िलेगा इस सुव‌िधा का लाभ

ladli beti scheme was launched in Jammu and Kashmir

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में तय किया गया कि इस योजना को जम्मू, कठुआ, सांबा, बडगाम, पुलवामा तथा अनंतनाग में लागू किया जाएगा।

योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। कैबिनेट ने परमपोरा में कोल्ड स्टोर के लिए सात कनाल सात मरला जमीन न्यू कश्मीर फ्रूट एसोसिएशन को लीज पर देने को मंजूरी दी।

यहां पीपीपी मोड पर कोल्ड स्टोर बनेगा। इसके साथ ही जेके स्किल एंड इंटरप्रिन्योरशिप डेवलपमेंट मिशन को भी सिद्धांतत: मंजूरी दी। यह मिशन मुख्यमंत्री की देखरेख में चलेगा। इसके साथ ही पहलगाम के मास्टर प्लान को भी मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed