फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LadengeCoronaSe: Strictnesson the movement of soldiers, quarantine centers resumed in group centers

#LadengeCoronaSe: जवानों की मूवमेंट पर बढ़ाई सख्ती, क्वारंटीन सेंटर फिर किए जा रहे स्थापित

Thu, 22 Apr 2021 02:29 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 22 Apr 2021 02:29 PM IST
सार

जवानों के मूवमेंट को कम किया गया है। जो जवान छुट्टी पर गए हुए हैं, उनकी छुट्टी बढ़ाई गई है।
 

विज्ञापन
LadengeCoronaSe: Strictnesson the movement of soldiers, quarantine centers resumed in group centers
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने कई तरह के कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सुरक्षा प्रतिष्ठानों में आवाजाही को कम कर दिया गया है। बीएसएफ ने अपने 10 क्वारंटीन सेंटर फिर से सक्रिय कर दिए हैं, जो पिछले साल बनाए गए थे। सीआरपीएफ ने भी अपने ग्रुप सेंटरों में भी क्वारंटीन सेंटर फिर शुरू कर दिए है।

विज्ञापन


सेना की ओर से जिला प्रशासन से संपर्क किया गया है। संभव है कि एक दो दिन में सेना की ओर से 100 से अधिक बेड वाला क्वारंटीन सेंटर स्थापित किया जाए। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि जवानों के मूवमेंट को कम किया गया है। जो जवान छुट्टी पर गए हुए हैं, उनकी छुट्टी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग वित्त आयुक्त: जम्मू कश्मीर में कोरोना मरीजों के लिए बेड, ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ के प्रवक्ता का कहना है कि बन तालाब के ग्रुप सेंटर समेत अन्य बटालियनों में भी क्वारंटीन सेंटर स्थापित किए गए हैं। कर्मियों की मूवमेंट पर थोड़ी बंदिश लगाई हैं, ताकि आवाजाही कम की जाए। सेना के प्रवक्ता का कहना है कि जरूरत पड़ी तो 100 बेड वाला क्वारंटीन सेंटर स्थापित किया जाएगा। ताकि प्रशासन की मदद की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed