फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh will become a center of attraction for sports, PM mentions Astro Turf Football Stadium in Mann Ki Baat

मन की बात: लद्दाख बनेगा खेलों के लिए आकर्षण का केंद्र, पीएम ने एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल स्टेडियम का किया जिक्र 

Mon, 31 Jan 2022 07:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 31 Jan 2022 07:06 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लद्दाख के ओपन सिंथेटिक ट्रैक और एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल स्टेडियम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।  

विज्ञापन
Ladakh will become a center of attraction for sports, PM mentions Astro Turf Football Stadium in Mann Ki Baat
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में लद्दाख के ओपन सिंथेटिक ट्रैक और एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल स्टेडियम की बात की। उन्होंने कहा कि यह शानदार सौगात जल्द ही स्थानीय युवाओं को मिलेगी। यह स्टेडियम 10 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर बन रहा है। इसका निर्माण जल्द पूरा होने वाला है। इस ओपन स्टेडियम में 30 हज़ार दर्शक एक साथ बैठ सकेंगे। 

विज्ञापन

इस स्टेडियम को फीफा ने किया है प्रमाणित 

रविवार को प्रधानमंत्री ने कहा कि लद्दाख को जल्द ओपन सिंथेटिक ट्रैक और एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल स्टेडियम की सौगात मिलेगी। इस आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम में आठ लेन वाला एक सिंथेटिक ट्रैक भी होगा। इसके अलावा एक हज़ार बिस्तर वाले हॉस्टल की सुविधा भी यहां होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम को फीफा ने भी प्रमाणित किया है। यह देश के युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ रोज़गार के अनेक अवसर पैदा होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्षिक उत्सव शुरू
लेह में दो दिवसीय वार्षिक स्पितुक गुस्टर उत्सव शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed