{"_id":"647a334d7694e2c6f30107f7","slug":"ladakh-scouts-regiment-celebrates-diamond-jubilee-tribute-paid-to-heroes-and-martyrs-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladakh News: लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट ने मनाई डायमंड जुबली, नायकों और शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladakh News: लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट ने मनाई डायमंड जुबली, नायकों और शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
Fri, 02 Jun 2023 11:52 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:52 PM IST
सार
कार्यक्रम के दौरान रेजिमेंट के अतीत और वर्तमान के बहादुर जवानों के बलिदान को याद किया। आयोजन में रेजीमेंटल सेंटर और लद्दाख स्काउट्स बटालियनों ने लेह लद्दाख क्षेत्र के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी में सामूहिक रूप से कार्यक्रमों की एक शृंखला आयोजित की थी।
विज्ञापन
लद्दाख स्काउट रेजिमेंटल सेंटर पहुंचे उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट अपनी डायमंड जुबली मना रहा है। 31 मई और 1 जून को रेजिमेंट ने कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन कर अपने नायकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रेजिमेंट की समृद्ध विरासत, वीरतापूर्ण परंपराओं और उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
साथ ही रेजिमेंट के अतीत और वर्तमान के बहादुर जवानों के बलिदान को याद किया। आयोजन में रेजीमेंटल सेंटर और लद्दाख स्काउट्स बटालियनों ने लेह लद्दाख क्षेत्र के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी में सामूहिक रूप से कार्यक्रमों की एक शृंखला आयोजित की थी।
विज्ञापन
इनमें दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से एक बाइक रैली का समापन 1 जून को लेह में हुआ था। द्रास, सियाचिन और चुशुल में स्थित तीन युद्ध स्मारकों से मशालों को ले जाने के लिए अनंत ज्वाला दौड़ 1 जून को लेह में एकत्रित हुई। एक पर्वतारोहण अभियान को लद्दाख स्काउट्स की डायमंड जुबली के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन