फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ladakh on the way to become an organic state

जैविक प्रदेश बनने की राह पर लद्दाख, सिक्किम करेगा इस मिशन में मदद

Wed, 14 Jul 2021 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Jul 2021 06:00 AM IST
सार

  • लद्दाख प्रशासन का सिक्किम स्टेट ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी से त्रिपक्षीय करार

विज्ञापन
ladakh on the way to become an organic state
लद्दाख - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को वर्ष 2025 में पूरी तरह से जैविक प्रदेश बनाने का लक्ष्य रखा गया है। लद्दाख प्रशासन ने त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर कर लद्दाख को जैविक प्रदेश बनाने की रूपरेखा तय की। इस मिशन को पूरा करने में देश के पहले जैविक राज्य सिक्किम की मदद ली जाएगी। इसके लिए सिक्किम स्टेट ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी से करार किया गया है।

विज्ञापन


लद्दाख प्रशासन की ओर से कृषि कार्यकारी पार्षद स्टैंजिन चोसफेल, कृषि सचिव रविंदर कुमार, लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह श्रीकांत सुसे ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। सिक्किम की एजेंसी लद्दाख में कृषि विकास योजना और मिशन ऑर्गेनिक डेवलपमेंट इनीशिएटिव (मोदी) परियोजना को 2025 तक क्रियान्वित करने में मदद करेगी। जैविक प्रदेश बनाने में केंद्र सरकार की प्रमाणिकता भी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन


पहले चरण में 5000 हेक्टेयर क्षेत्र
कृषि सचिव रविंदर कुमार ने कहा कि जैविक प्रदेश का लक्ष्य हासिल करने के लिए तीन चरण में कार्य होगा। पहले चरण में 85 गांव चुने गए हैं, जहां 5000 हेक्टेयर भूमि जैविक बनाई जाएगी। दूसरे चरण में 82 गांवों की 10 हजार हेक्टेयर और तीसरे चरण में शेष 79 गांवों को योजना से जोड़कर लद्दाख को पूरी तरह से जैविक प्रदेश में परिवर्तित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed