फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh News: Ladakhis to in Jantar Mantar delhi today representatives of various organizations reached Delhi

Ladakh News: आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे लद्दाखी, सोनम वांगचुक भी होंगे विरोध में शामिल

Wed, 15 Feb 2023 10:31 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 15 Feb 2023 10:31 AM IST
सार

दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर कारगिल डेमोक्रेटिव अलायंस (केडीए) और लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) समेत अन्य संगठनों के प्रतिनिधि प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Ladakh News: Ladakhis to in Jantar Mantar delhi today representatives of various organizations reached Delhi
Sonam Wangchuk (File) - फोटो : Twitter/Sonam Wangchuk

विस्तार

लद्दाख को पूर्ण राज्य बनाने, संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने समेत चार प्रमुख मांगों को लेकर लद्दाख के प्रतिनिधि बुधवार को दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। कारगिल डेमोक्रेटिव अलायंस (केडीए) और लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) समेत अन्य संगठनों के प्रतिनिधि मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


मैगसेसे पुरस्कार विजेता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल होंगे। बुधवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को दिल्ली में संगठन पदाधिकारियों ने बैठक कर रणनीति को अंतिम रूप दिया। इसमें लद्दाख को पूर्ण राज्य, लद्दाख के लिए संविधान की छठी अनुसूची के तहत प्रावधान लागू करना, भर्ती और नौकरियों में स्थानीय युवाओं को आरक्षण व लोक सेवा आयोग के गठन और कारगिल व लेह के लिए अलग संसदीय सीटें रखने की मांगों को शामिल किया गया है। सोनम वांगचुक ने हाल ही में जलवायु अनशन किया था, जिसे लद्दाख समेत अन्य राज्यों से भी समर्थन मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed