फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ladakh news: Congress leader Rahul Gandhi reaches Leh airport

Rahul Gandhi Leh Visit: लेह पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

Thu, 17 Aug 2023 02:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, लेह
एएनआई, लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 17 Aug 2023 02:45 PM IST
सार

लेह एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी लेह में कांग्रेस इकाई के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
ladakh news: Congress leader Rahul Gandhi reaches Leh airport
Rahul Gandhi at Leh - फोटो : कांग्रेस

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी राहुल गांधी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे हैं। केंद्र शासित प्रदेश के लेह एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी लेह में कांग्रेस इकाई के नेताओं से मुलाकात करेंगे। अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष लेह नहीं जा सके थे। उन्होंने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान कहा था कि वह जल्द ही लेह का दौरा करेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले आज राहुल गांधी ने दिल्ली में नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (एनएमएमएल) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय (पीएमएमएल) करने के विवाद पर बात की। उन्होंने कहा कि उनके परदादा जवाहरलाल नेहरू को उनके काम के लिए जाना जाता है, न कि उनके नाम के लिए। उन्होंने अपने समय में जो काम किए हैं उन पर आज भी याद किए जाते हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (एनएमएमएल) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (पीएमएमएल) कर दिया। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के स्वतंत्रता संग्राम में जवाहरलाल नेहरू के महान योगदान को कभी छीन नहीं सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed