फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh: Mobile internet services have been restored in Kargil district after five august

लद्दाख: कारगिल जिले में अनुच्छेद 370 हटने के 145 दिनों बाद मोबाइल इंटरनेट सेवाएं हुई बहाल

Fri, 27 Dec 2019 01:09 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 27 Dec 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Ladakh: Mobile internet services have been restored in Kargil district after five august
सांकेतिक तस्वीर
केंद्र शासित क्षेत्र लद्दाख के करगिल में इंटरनेट को शुरू कर दिया गया है। पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाए जाने और राज्य को दो हिस्सों में बांटने के बाद करगिल में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

 

अब पांच महीने बाद इंटरनेट को शुरू कर दिया गया है। आपको बता दें कि कारगिल में ब्रॉडबैंड सेवा पहले से ही बहाल थी।


चरणबद्ध तरीके से कश्मीर में बहाल हो रहा ब्रॉडबैंड इंटरनेट : राम माधव

भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा है कि कश्मीर में ब्रॉडबैंड सुविधा चरणबद्ध तरीके से बहाल की जा रही है। होटलों में सुविधाएं बहाल कर दी गई हैं। समीक्षा के बाद प्रशासन बाकी क्षेत्रों में भी ब्रॉडबैंड सेवाएं बहाल करेगा। इस सवाल पर कि मुख्यधारा के नेताओं को कब रिहा किया जाएगा, उन्होंने कहा, कुछ नेताओं को रिहा किया गया है और कुछ को हिरासत केंद्रों से उनके घर ले जाया गया है। यह एक प्रक्रिया है, जो जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियल कश्मीर का फुटबाल मैच देखने आए माधव ने कहा, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का एनआरसी से संबंध नहीं है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। झूठा प्रचार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed