फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh LG: Youth know their way, future of the country due to their abilities

लद्दाख एलजी: युवा जानते हैं अपना रास्ता, क्षमताओं के कारण देश का भविष्य, लेह में जी-20 के सम्मेलन में चर्चा

Fri, 28 Apr 2023 01:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 28 Apr 2023 01:56 AM IST
सार

लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने लद्दाख के लोगों की ओर से सम्मेलन में शामिल होने वाले सम्मानित प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत में अतिथि देवो भव की भावना का पालन किया जाता है। हम अपने अतिथि को भगवान के रूप में मानते हैं। 

विज्ञापन
Ladakh LG: Youth know their way, future of the country due to their abilities
लद्दाख में सम्मेलन के दौरान लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी20 की परिकल्पना साकार हुई। इस देश के युवा बुद्धिमान, प्रतिबद्ध, समर्पित हैं और आगे का रास्ता जानते हैं। वे अपनी क्षमताओं के कारण देश का भविष्य हैं। वह लेह में जी-20 के तहत चल रहे युवा सम्मेलन में वीरवार को बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने लद्दाख के लोगों की ओर से सम्मेलन में शामिल होने वाले सम्मानित प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत में अतिथि देवो भव की भावना का पालन किया जाता है और हम अपने अतिथि को भगवान के रूप में मानते हैं। इस देश के लोग जी-20 की भारत की अध्यक्षता को बहुत हर्ष, प्रसन्नता और गर्व के साथ ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि आपकी यह यात्रा न केवल स्वागत योग्य है, बल्कि यह हमारे पूरे देश और इस देश में रहने वाले सभी लोगों, चाहे वह किसी भी सामाजिक स्तर, आर्थिक गतिविधियों, भावनात्मक स्तर या औपचारिक अवसरों से जुड़ा हो, के लिए भी लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अतिथि प्रतिनिधियों को लद्दाख की जीवन शैली से परिचित कराने हेतु लद्दाख की संस्कृति, भोजन और परंपराओं पर प्रकाश डाला। इनमें लद्दाख के पहाड़ी परिदृश्यों की सुंदरता, शिशुओं के लिए आंगनबाड़ी या आंगन आश्रय, लद्दाखी महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हस्तकला एवं हथकरघा, पश्मीना ऊन, लकड़ी की नक्काशी, लद्दाख की बागवानी विरासत के हिस्से के रूप में खुबानी, सी बकथॉर्न, आइस-हॉकी और आइस क्लाइम्बिंग, आइस स्केटिंग, स्कीइंग एवं फ्रोजेन लेक मैराथन आदि जैसी शीतकालीन खेल गतिविधियां शामिल हैं।

जी20 अध्यक्षता के तहत लेह में आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को एक बेहतर कल और कार्रवाई के लिए एक एजेंडा तैयार करने हेतु अवधारणाओं के बारे में परामर्श दिया जा सके। तीन-दिवसीय यूथ20 प्री-समिट में लेह, लद्दाख में जी20 देशों के 100 से अधिक युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया है।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी पार्षध ताशी ग्यालसन, सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल, उप राज्यपाल के सलाहकार उमंग नरूला भी उपस्थित थे। यूथ20 विषयों पर आधारित बातचीत और विचार-विमर्श के लिए पांच समानांतर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।

इसमें साझा भविष्य: लोकतंत्र और शासन में युवा, काम का भविष्य: उद्योग 4.0, नवाचार और 21वीं सदी के कौशल, जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी: स्थिरता को जीवन का एक तरीका बनाना, शांति निर्माण और सुलह: युद्ध रहित युग की शुरुआत, स्वास्थ्य, भलाई और खेल: युवाओं के लिए एजेंडा शामिल हैं।

पोलो लद्दाख की है बेजोड़ पहचान

उन्होंने पारंपरिक पोशाक पहने और घोड़ों की सवारी करने वाले खिलाड़ियों के साथ दुनिया भर में शीर्ष पर पहुंचे पोलो के बारे में भी चर्चा की, जो लद्दाख की बेजोड़ पहचान है। कार्बन उत्सर्जन को शून्य के स्तर तक पहुंचाने की दिशा में उठाए गए कदम के बारे में उपराज्यपाल ने कहा कि सरकार ई-वाहनों को अपनाने, आधुनिक ऊर्जा कुशल ग्रीनहाउस का निर्माण करने और जल जीवन मिशन का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। जी20 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों के प्रमुख को उपराज्यपाल द्वारा केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के प्रशासन की ओर से स्मारिका उपहार के साथ सम्मानित किया गया।

युवा वर्तमान हैं और भविष्य भी

युवा कार्य विभाग में सचिव श्रीमती मीता राजीवलोचन ने कहा कि सभी युवा उन विषयों पर बहस करेंगे जो मानवता के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, चाहे वह कार्य का भविष्य, जलवायु परिवर्तन, शांति निर्माण और सुलह, लोकतंत्र और शासन में युवा या हेल्थ एंड वैलनेस हो। इनमें से प्रत्येक विषय का हम पर प्रभाव पड़ रहा है और भविष्य में भी पड़ेगा।

उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप वर्तमान हैं और आप भविष्य भी हैं। युवा आज भारत और दुनिया भर में कई तरह से घटनाक्रम के उतार-चढ़ाव का प्रत्यक्ष मार्गदर्शन कर रहे हैं। चाहे वह राजनीति हो, व्यवसाय हो, शिक्षा हो, अनुसंधान हो। सभी क्षेत्र में युवा आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं और भारत में हम इसे किसी अन्य की तुलना में अधिक देखते हैं।

विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव नागराज नायडू काकानूर ने कहा कि युवा लोग जलवायु संकट से उत्पन्न चुनौतियों और जोखिमों और जलवायु महत्वाकांक्षा और जलवायु कार्रवाई के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के अवसर के बारे में तेजी से जागरूक हो रहे हैं। जलवायु के मुद्दे पर दुनिया भर में युवाओं की अभूतपूर्व लामबंदी निर्णय लेने की उनकी विशाल शक्ति को दर्शाती है।

यूथ20 सचिवालय के अध्यक्ष अनमोल सोवित ने कहा कि भारत अपनी समृद्ध संस्कृति, क्षेत्रीय विविधता के साथ-साथ अपने भौगोलिक इलाकों के लिए भी प्रसिद्ध है। इस बार जब भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है तो यह उस भूमिका को प्रदर्शित करता है जो भारत को अपनी बड़ी युवा आबादी के साथ निभानी है।

भारतीय राष्ट्रीय युवा विज्ञान अकादमी (आईएनवाईएएस) की टीम द्वारा हेल्थ एंड वेलबीइंग- इंडियन पर्सपेक्टिव विषय पर आधारित एक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मॉडरेटर के रूप में प्रो. राजेंद्र एस. ढाका, डॉ. प्रदीप बनंदूर, डॉ. पंकज बराह, डॉ. कल्पना नागपाल, डॉ. धीरज भाटिया, डॉ. रिगज़िन समनला, डॉ. शालिनी आर्य और डॉ. शरणजीत धवन शामिल थे। सत्र के बाद युवा प्रतिनिधियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया जहां पैनलिस्टों द्वारा उनकी चिंताओं और प्रश्नों का समाधान किया गया।

कारगिल डिग्री कॉलेज को पहला पुरस्कार

यूथ20 के विषयों में से जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी: स्थिरता को जीवन का एक तरीका बनाना के आधार पर शैक्षिक परिसर में स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए सतत परिसर चुनौती का आयोजन किया गया था। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, कारगिल की टीम को उनकी प्रस्तावित परियोजना रीसायकल, रिड्यूस एंड रियूज; कॉलेज में स्टेशनरी वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। टीम में फरजाना, सईदा बानो, आसिया बतूल और कनीज फातिमा शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed