{"_id":"63e89aa56d789ec08901b3d5","slug":"ladakh-lg-bd-mishra-to-new-lieutenant-governor-of-ladakh-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladakh: बीडी मिश्रा बने लद्दाख के नए उपराज्यपाल, राष्ट्रपति ने कृष्णन माथुर का इस्तीफा किया मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladakh: बीडी मिश्रा बने लद्दाख के नए उपराज्यपाल, राष्ट्रपति ने कृष्णन माथुर का इस्तीफा किया मंजूर
Sun, 12 Feb 2023 01:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 12 Feb 2023 01:27 PM IST
सार
राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उनकी जगह सेवानिवृत ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का एलजी बनाया गया है। वर्तमान में बीडी मिश्रा अरुणाचल के राज्यपाल हैं।
विज्ञापन
Ladakh LG BD Mishra
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संविधान की छठी अनुसूची के तहत राज्य का दर्जा और विशेष दर्जे की मांग को लेकर लद्दाखी लोगों के चल रहे आंदोलन के बीच केंद्र ने आज केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए नए उपराज्यपाल की नियुक्ति की है। देश की राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उनकी जगह सेवानिवृत ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का एलजी बनाया गया है। वर्तमान में बीडी मिश्रा अरुणाचल के राज्यपाल हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने रविवार को 13 राज्यों के राज्यपाल व एलजी में फेरबदल किया है। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर करते हुए रमेश बैस को नया राज्यपाल नियुक्त किया है। वहीं, राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, गुलाब चंद कटारिया को असम, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
वहीं, राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।इसके अलावा मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन