फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh latest news in hindi, China is moving back from Galvan Valley and Gogra Hot Spring

लद्दाखः गलवां घाटी और गोगरा हॉट स्प्रिंग से टेंट उखाड़ कर पीछे हट रहा है चीन

Tue, 07 Jul 2020 01:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Jul 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Ladakh latest news in hindi, China is moving back from Galvan Valley and Gogra Hot Spring
लद्दाख की गलवां घाटी - फोटो : Amar Ujala

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गलवां घाटी और गोगरा हॉट स्प्रिंग से चीनी सेना अपने टेंट उखाड़कर पीछे लौट रही है। सोमवार को एलएसी पर तनाव खत्म करने के लिए दोनों सेनाओं के बीच बातचीत को लेकर जिन बिंदुओं पर सहमति बनी थी, वहां चीनी सैनिक टेंट उखाड़कर वाहनों में पीछे लौटे देखे गए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब    
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, गलवां घाटी में पेट्रोलिंग प्वाइंट-14 से चीनी सेना एक किलोमीटर से भी ज्यादा पीछे हटती देखी गई है। इसी तरह से गोगरा हॉट स्प्रिंग से भी यह क्रम जारी हो गया है। हालांकि अभी यह कहना मुश्किल है कि चीनी सेना कितनी पीछे हटी है। इसका सटीक तौर पर पता वेरिफिकेशन प्रक्रिया में ही चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः कारगिल विजय के 21 साल: भारत के इस ‘बहादुर’ का खौफ इतना था कि पाकिस्तान कहता था 'चुड़ैल'

सूत्र बताते हैं कि पैंगोंग त्सो के फिंगर क्षेत्र से चीनी सेना के पीछे हटने की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। यहां फिंगर-4 से फिंगर-8 तक चीनी सेना ने बड़े स्तर पर जमावड़ा कर रखा है। एलएसी पर जमावड़ा कम करने के लिए दोनों सेनाओं के कोर कमांडर स्तर पर 30 जून को लंबी बातचीत हुई थी। 

इसमें चरणवार तनाव खत्म करने के लिए जरूरी कदम उठाने पर सहमति बनी थी। लेफ्टिनेंट जनरल स्तर पर पहले चरण की बातचीत 6 जून को हुई थी। इसमें दोनों ओर से सहमति बनी थी कि तनातनी वाले स्थानों से सेनाओं को पीछे हटाया जाएगा, हालांकि गलवां घाटी में पीपी-14 पर दोनों सेनाओं के बीच झड़प से हालात और बिगड़ गए। तीन दिन पूर्व शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख का दौरा कर सैनिकों को संबोधन के माध्यम से चीन को कड़ा संदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed