{"_id":"662067120cd14ef4d90f55d4","slug":"ladakh-help-to-sick-citizens-jammu-news-c-10-1-jam1005-343117-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में मरीजों के लिए वायुसेना बनी देवदूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में मरीजों के लिए वायुसेना बनी देवदूत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल से बीमार लोगों को हेलीकॉप्टर से श्रीनगर पहुंचाया, श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद होने से पहुंच पाने में थे असमर्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। बहादुरी का एक और शानदार मिसाल पेश करते हुए भारतीय वायुसेना ने बुधवार को दो बीमार नागरिकों को कारगिल से श्रीनगर पहुंचाया, जिन्हें तत्काल मदद की आवश्यकता थी।
इन दोनों बीमार नागरिकों के परिवारों ने स्थानीय नागरिक प्रशासन के माध्यम से भारतीय वायुसेना से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद वायुसेना के एएन-32 विमान ने बचाव अभियान शुरू किया। चूंकि श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले चार दिनों से बंद है, इसलिए बीमार नागरिकों को सड़क मार्ग से श्रीनगर तक पहुंचा पाना मुश्किल था। वायुसेना के अफसरों ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, एएन-32 परिवहन विमान ने बुधवार को दो बीमार नागरिकों को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले से जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पहुंचाया। इन रोगियों को तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता थी। उन्होंने स्थानीय नागरिक प्रशासन के माध्यम से भारतीय वायुसेना की सहायता मांगी।
पिछले सप्ताह भी भारतीय वायुसेना ने एक बहादुरी भरा अभियान चलाया था, जिसमें लद्दाख में एक अग्रिम इकाई के स्थान पर मशीनरी का संचालन करते समय भारतीय सेना के एक जवान का हाथ कट गया था, जिसे समय पर एयरलिफ्ट कर बचाया गया था। चिकित्सा कर्मियों की एक टीम की ओर से की गई सफल सर्जरी के बाद जवान अपना हाथ बचाने में सफल रहा और अब वह स्वस्थ हो रहा है।