फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh: fire broke out in Kargil district hospital, trauma center suffered heavy damage

लद्दाख: कारगिल के जिला अस्पताल में लगी आग, ट्रॉमा सेंटर को भारी नुकसान

Mon, 23 Dec 2019 07:07 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 23 Dec 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
Ladakh: fire broke out in Kargil district hospital, trauma center suffered heavy damage
सांकेतिक तस्वीर
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल में जिला अस्पताल में सोमवार सुबह आग लगने के कारण ट्रॉमा सेंटर को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि आग में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक आग दो मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित ईको यूनिट में लगी और देखते ही देखते पास में स्थित ट्रॉमा सेंटर तक फैल गई। 

आग के बारे में जानकारी सुबह करीब आठ बजे मिली, जिसके बाद एक घंटे के भीतर इमरजेंसी सर्विस डिपार्टमेंट ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि अभी आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले का केस दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। आग से कितना नुकसान हुआ है अभी तक इसका अनुमान नहीं लगाया जा सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed