फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ladakh closed on demand for full statehood vehicles did not rum on the roads from leh to kargil

संघर्ष: पूर्ण राज्य के लिए लद्दाख बंद, लेह से कारगिल तक सड़कों पर नहीं चले वाहन

Tue, 14 Dec 2021 12:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह/जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह/जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Dec 2021 12:50 AM IST
सार

लद्दाख की राजधानी लेह से लेकर कारगिल जिले के दूरदराज इलाकों तक बंद असरदार रहा। एपेक्स बॉडी के प्रतिनिधि शेरिंग दोरजे और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के प्रतिनिधि असगर करबलाई ने लद्दाख में संपूर्ण बंद का दावा कर कहा कि यह केंद्र सरकार के लिए लद्दाखियों का स्पष्ट संदेश है।

विज्ञापन
ladakh closed on demand for full statehood vehicles did not rum on the roads from leh to kargil
लद्दाख बंद का व्यापक असर रहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने समेत चार प्रमुख मांगों के समर्थन में आहूत लद्दाख बंद का व्यापक असर रहा। छठी अनुसूची के लिए गठित एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के आहवान पर सोमवार को दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी नहीं हुई। 

विज्ञापन


लद्दाख की राजधानी लेह से लेकर कारगिल जिले के दूरदराज इलाकों तक बंद असरदार रहा। एपेक्स बॉडी के प्रतिनिधि शेरिंग दोरजे और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के प्रतिनिधि असगर करबलाई ने लद्दाख में संपूर्ण बंद का दावा कर कहा कि यह केंद्र सरकार के लिए लद्दाखियों का स्पष्ट संदेश है।
विज्ञापन


करबलाई ने कहा कि केडीए और एपेक्स बॉडी ने संयुक्त संघर्ष का एलान किया था। इसका लद्दाख की जनता ने पूरा समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के साथ ही संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने, लेह व कारगिल के लिए लोकसभा में एक-एक सीट व लद्दाख को राज्यसभा में एक सीट और लद्दाख में रिक्त 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की मांगों पर संघर्ष किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed