फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh: BRO created world record by building world's highest road Lt Governor congratulated

लद्दाख: दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड का निर्माण करने के लिए उपराज्यपाल ने दी बीआरओ को बधाई

Fri, 04 Mar 2022 02:17 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, लद्दाख
एएनआई, लद्दाख Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 04 Mar 2022 02:17 AM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 दिसंबर 2021 को Chisumle-Demchok (चिसुमले-डेमचोक) सड़क का उद्घाटन किया था। दक्षिणी लद्दाख में स्थित, चिसुमले-डेमचोक सड़क खासतौर पर चीन के साथ सटे सरहदी इलाकों में सैन्य वाहनों की आसान आवाजाही में मदद करेगा।

विज्ञापन
Ladakh: BRO created world record by building world's highest road Lt Governor congratulated
बीआरओ के ब्रिगेडियर अरविंदर सिंह ने एलजी आरके माथुर को प्रमाण पत्र सौंपा - फोटो : ANI

विस्तार

लद्दाख में मोटर कार चलाने लायक दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनाने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को उपराज्यपाल आरके माथुर ने बधाई दी है। यह सड़क लद्दाख के उमलिंगला दर्रे में 19,024 फीट की ऊंचाई पर बनाई गई है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल के कार्यालय ने बताया कि एक सादा समारोह में बीआरओ के ब्रिगेडियर अरविंदर सिंह ने उपराज्यपाल आरके माथुर को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा।

विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 दिसंबर 2021 को Chisumle-Demchok (चिसुमले-डेमचोक) सड़क का उद्घाटन किया था। दक्षिणी लद्दाख में स्थित, चिसुमले-डेमचोक सड़क खासतौर पर चीन के साथ सटे सरहदी इलाकों में सैन्य वाहनों की आसान आवाजाही में मदद करेगा। चिसुमले-डेमचोक को इंजीनियरिंग के चमत्कार के रूप में जाना जाता है क्योंकि इतनी ऊंचाई पर सड़क का निर्माण करने पर कई महत्वपूर्ण चुनौतियां पेश आती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं चिसुमले-डेमचोक सड़क की 6 खास बातें।

इसका रिकॉर्ड तोड़ा

उमलिंग ला दर्रा ने बोलीविया में स्थित 18,953 फीट ऊंचाई पर स्थित सड़क के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बोलीविया में सबसे ऊंची सड़क उटुरुंकु नामक ज्वालामुखी से जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed