फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh accident Four laborers killed two injured due to bridge collapse under construction in leh

लद्दाख में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पुल गिरने से चार मजदूरों को मौत, उपराज्यपाल माथुर ने दिए जांच के आदेश

Sun, 10 Apr 2022 02:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 10 Apr 2022 02:44 PM IST
सार

लद्दाख में एक निर्माणाधीन पुल के ढहने से चार मजदूरों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज हवाओं के चलते पुल का एक हिस्सा गिर गया। मरने वालों में दो राजोरी, एक पंजाब व एक छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। 

विज्ञापन
Ladakh accident Four laborers killed two injured due to bridge collapse under construction in leh
dead body - फोटो : amar ujala

विस्तार

लद्दाख के नुब्रा इलाके शनिवार को एक निर्माणाधीन पुल के ढहने के बाद 12 घंटे से अधिक समय तक चले बचाव अभियान में रविवार को मलबे से चार श्रमिकों के शव बरामद किए गए हैं। जबकि अन्य दो श्रमिकों को घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के राज कुमार और वरिंदर, छत्तीसगढ़ के मंजीत और पंजाब के लव कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायलों में राजोरी के कोकी कुमार और छत्तीसगढ़ के राजकुमार का इलाज चल रहा है। लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि लेह जिले के दिस्कित गांव के पास निर्माणाधीन शतसे तकना पुल का एक हिस्सा शनिवार शाम करीब चार बजे तेज हवाओं के कारण ढह गया। इसके मलबे में छह मजदूर फंस गए थे। घटना के तत्काल बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की स्थानीय 102 ब्रिगेड, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की विजयक परियोजना और लेह स्थित वायुसेना स्टेशन से भेजी गई परिचालनात्मक मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। लद्दाख के मंडलायुक्त सौगत बिस्वास ने अभियान में शामिल सभी एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित किया।  


वायु सेना की भी ली गई मदद
मंडलायुक्त ने बताया कि बचाए गए लोगों को हवाई मार्ग से लेह पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद ली गई। एलजी ने हादसे में प्रभावित लोगों, खासकर पुल निर्माण में लगे मजदूरों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed