केवी की शिक्षिका को ट्रक ने कुचला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह घर से स्कूल के लिए निकली केन्द्रीय विद्यालय की शिक्षिका को उधमपुर के चिनार में एक बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। स्कूटी सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जबकि हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। टक्कर मारने वाला ट्रक सेना का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उधमपुर के सियाल निवासी पल्लवी पत्नी विकास चन्द्रमोहन चिनार स्थित केन्द्रीय विद्यालय वन में शिक्षिका थी।
रोज की तरह ही शुक्रवार सुबह भी वह घर से स्कूल जाने के लिए स्कूटी से निकली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही वह केवी मोड पर पहुंची तभी सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
आर्मी का बताया जा रहा ट्रक
हादसे के बाद महिला सड़क पर जा गिरी और ट्रक उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। शिक्षिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
वहीं मौके पर जमा भीड़ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। हादसे की खबर शिक्षिका के घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार पल्लवी ने गत 23 जून को ही स्कूल ज्वाइन किया था। महिला की छह माह की बच्ची भी है। वहीं घटना को अंजाम देने वाला ट्रक आर्मी का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की।