फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kupwara Police take cognizance of alleged conversion case

कुपवाड़ा में धर्मांतरण मामला: नाबालिग से जुड़े आरोपों पर एक्शन, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Tue, 19 May 2026 01:28 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 19 May 2026 01:28 PM IST
सार

कुपवाड़ा में कथित धार्मिक परिवर्तन से जुड़े एक मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला उत्तर प्रदेश से मिली शिकायत के आधार पर सामने आया है।

विज्ञापन
Kupwara Police take cognizance of alleged conversion case
धर्मांतरण के आरोप

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में कथित धार्मिक परिवर्तन (कन्वर्जन) के एक मामले को लेकर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला एफआईआर नंबर 133/2026 के तहत दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी संबंधित पहलुओं को खंगाला जा रहा है। साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही बिना पुष्टि की गई जानकारी को साझा करें, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले से जुड़ी जानकारी उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सामने आई शिकायत के आधार पर सामने आई है। आरोप है कि एक 17 वर्षीय किशोर को कुपवाड़ा में कथित रूप से गलत तरीके से धार्मिक परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसका बेटा कुछ वर्ष पहले कुपवाड़ा में हेयरड्रेसिंग का काम सीखने गया था और बाद में सोशल मीडिया के जरिए उसे इस घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके साथ ऐसा कुछ हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। सभी तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed