{"_id":"656645f43ed7b51513010b94","slug":"kupwara-fear-of-infiltration-in-bad-weather-army-increased-vigil-on-loc-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kupwara : खराब मौसम में घुसपैठ की आशंका, सेना ने एलओसी पर बढ़ाई सतर्कता, हाथों में नई पीढ़ी के हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kupwara : खराब मौसम में घुसपैठ की आशंका, सेना ने एलओसी पर बढ़ाई सतर्कता, हाथों में नई पीढ़ी के हथियार
Wed, 29 Nov 2023 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:26 AM IST
सार
उत्तरी कश्मीर में सेना पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली किसी भी तरह की घुसपैठ को नाकाम बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय सेना ने कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। उत्तरी कश्मीर में सेना पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली किसी भी तरह की घुसपैठ को नाकाम बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
सेना के एक अधिकारी ने कहा कि जवान देश की सुरक्षा के लिए दिन-रात खराब मौसम में गश्त कर रहे हैं। सेना के पास नई पीढ़ी के हथियार हैं जिनकी मारक क्षमता लंबी दूरी तक है। हमारे जवान 1000 मीटर, 700 मीटर और 1500 मीटर तक की मारक क्षमता वाले नई पीढ़ी के हथियारों का उपयोग कर रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट दृढ़ संकल्प और मजबूत प्रतिबद्धता के साथ सेना सीमाओं की रक्षा और राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने मिशन में दृढ़ता से खड़ी है।
विज्ञापन
एलओसी पर अतीत में कई घुसपैठ हुई हैं और सुरक्षाबलों ने इनको नाकाम किया है। अपने व्यापक प्रशिक्षण, उन्नत निगरानी प्रणालियों और योजना के साथ सेना किसी भी संभावित घुसपैठ का मुकाबला करने के लिए एक बहुस्तरीय रक्षा तंत्र का उपयोग कर रही है।
विज्ञापन
नियमित गश्त, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और खुफिया जानकारी के माध्यम से सेना एलओसी के पास किसी भी संदिग्ध गतिविधियों पर महत्वपूर्ण जानकारी इकट्ठा करने में सक्षम हैं। खुफिया जानकारी मिलते ही उसका तुरंत विश्लेषण किया जाता है और भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले घुसपैठिये को निष्क्रिय करने के लिए कार्रवाई की जाती है।