फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kupwara: doctor got delivery done on video call from the staff

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में डॉक्टर ने स्टॉफ से वीडियो कॉल पर करवाया प्रसव, थ्री इडियट फिल्म को हकीकत में अपनाया

Sun, 12 Feb 2023 08:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 08:52 PM IST
सार

इलाके में भारी बर्फबारी के कारण गर्भवती को कुपवाड़ा से हेलिकॉप्टर की व्यवस्था करने के भारी प्रयासों के बावजूद सहायता नहीं मिल पाई। इसके बाद चिकित्सकों ने वीडियो कॉल कर सुरक्षित प्रसव करवाया। 

विज्ञापन
Kupwara: doctor got delivery done on video call from the staff
कुववाड़ा में वीडियो कॉल से करवाई गई डिलीवरी - फोटो : संवाद

विस्तार

कुपवाड़ा जिले के केरन इलाके में भारी बर्फबारी के बीच जब गर्भवती को एयर एंबुलेंस सुविधा नहीं मिल पाई तो डॉक्टर ने एक सरकारी अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ से व्हाट्सएप कॉल पर सफल प्रसव करवा दिया।

विज्ञापन


यह वैसा ही मामला था जो थ्री इडियट फिल्म में आमिर खान और उनके दोस्तों ने ऐसा किया था और उस दृश्य पर इस दूरदराज के अस्पताल के कर्मचारियों ने सफलतापूर्वक रिएक्ट किया है। बताया जा रहा है कि मदद न मिलने पर न्यू टाइम प्राइमरी हेल्थ सेंटर (एनटीपीएचसी) के स्टाफ ने इस मामले को बीएमओ क्रालपोरा के ध्यान में लाया और अपने वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया।
विज्ञापन


भारी बर्फबारी के कारण उन्हें मरीज को कुपवाड़ा ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था करने के भारी प्रयासों के बावजूद सहायता नहीं मिल पाई। जब प्रखंड चिकित्सा अधिकारी क्रालपोरा डॉ. मीर मद शफी को मरीज को स्थानांतरित करने की कोई उम्मीद नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद उन्होंने केरन में तैनात चिकित्सा कर्मचारियों को गर्भवती की जान बचाने के लिए व्हाट्सएप कॉल पर आने के लिए कहा। उपजिला अस्पताल कुपवाड़ा में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ ने केरन में चिकित्सा कर्मियों को गर्भवती का प्रसव कराने के लिए निर्देशित किया जिसके बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

 

बीएमओ क्रालपोरा ने बताया कि उनकी प्राथमिकता मरीज को बचाना था और उन्हें वीडियो कॉल पर स्टाफ को गाइड करने के अलावा कोई विकल्प नहीं दिख रहा था। वह कर्मचारियों के संपर्क में थे।


 

दूरदराज के इलाकों में काम करना एक अलग अनुभव है। इसके लिए साहस और समर्पण की जरूरत है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने स्टाफ की सराहना करते हुए इसके लिए बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed