जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में डॉक्टर ने स्टॉफ से वीडियो कॉल पर करवाया प्रसव, थ्री इडियट फिल्म को हकीकत में अपनाया
इलाके में भारी बर्फबारी के कारण गर्भवती को कुपवाड़ा से हेलिकॉप्टर की व्यवस्था करने के भारी प्रयासों के बावजूद सहायता नहीं मिल पाई। इसके बाद चिकित्सकों ने वीडियो कॉल कर सुरक्षित प्रसव करवाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुपवाड़ा जिले के केरन इलाके में भारी बर्फबारी के बीच जब गर्भवती को एयर एंबुलेंस सुविधा नहीं मिल पाई तो डॉक्टर ने एक सरकारी अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ से व्हाट्सएप कॉल पर सफल प्रसव करवा दिया।
यह वैसा ही मामला था जो थ्री इडियट फिल्म में आमिर खान और उनके दोस्तों ने ऐसा किया था और उस दृश्य पर इस दूरदराज के अस्पताल के कर्मचारियों ने सफलतापूर्वक रिएक्ट किया है। बताया जा रहा है कि मदद न मिलने पर न्यू टाइम प्राइमरी हेल्थ सेंटर (एनटीपीएचसी) के स्टाफ ने इस मामले को बीएमओ क्रालपोरा के ध्यान में लाया और अपने वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया।
भारी बर्फबारी के कारण उन्हें मरीज को कुपवाड़ा ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था करने के भारी प्रयासों के बावजूद सहायता नहीं मिल पाई। जब प्रखंड चिकित्सा अधिकारी क्रालपोरा डॉ. मीर मद शफी को मरीज को स्थानांतरित करने की कोई उम्मीद नजर नहीं आई।
इसके बाद उन्होंने केरन में तैनात चिकित्सा कर्मचारियों को गर्भवती की जान बचाने के लिए व्हाट्सएप कॉल पर आने के लिए कहा। उपजिला अस्पताल कुपवाड़ा में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ ने केरन में चिकित्सा कर्मियों को गर्भवती का प्रसव कराने के लिए निर्देशित किया जिसके बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
बीएमओ क्रालपोरा ने बताया कि उनकी प्राथमिकता मरीज को बचाना था और उन्हें वीडियो कॉल पर स्टाफ को गाइड करने के अलावा कोई विकल्प नहीं दिख रहा था। वह कर्मचारियों के संपर्क में थे।
दूरदराज के इलाकों में काम करना एक अलग अनुभव है। इसके लिए साहस और समर्पण की जरूरत है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने स्टाफ की सराहना करते हुए इसके लिए बधाई दी है।