{"_id":"6164a0f48ebc3e628f6cdc81","slug":"kunjwani-satwari-chowk-flyover-will-be-ready-in-three-years-jammu-city-news-jmu245595653","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल में तैयार होगा कुंजवानी-सतवारी चौक फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल में तैयार होगा कुंजवानी-सतवारी चौक फ्लाईओवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कुंजवानी से सतवारी चौक तक प्रस्तावित फ्लाई ओवर (एलिवेटेड रोड) का निर्माण कार्य तीन साल में पूरा हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस संदर्भ में नई दिल्ली स्थित शिवालय कंस्ट्रक्शंस को निर्माण का ठेका आवंटित कर दिया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली से कटड़ा एक्सप्रेस वे के खंड के रूप में ही कुंजवानी से सतवारी चौक तक फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य किया जाएगा। फ्लाई ओवर बनने के बाद सांबा, कठुआ, बाड़ी ब्राह्मणा के अलावा हाईवे से गुजरने वाले सभी वाहन बिना जाम में फंसे सतवारी तक पहुंच पाएंगे। इस फ्लाई ओवर के माध्यम से नई दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे से सफर करने वाले यात्रियों को जम्मू एयरपोर्ट पहुंचने में भी आसानी हो जाएगी।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी वाईपीएस जादो ने कुंजवानी से सतवारी चौक तक प्रस्तावित फ्लाई ओवर (एलिवेटेड रोड) के निर्माण कार्य के निर्माण का ठेका शिवालय कंस्ट्रक्शंस को दिए जाने की पुष्टि करते हुए कहा हैं कि जल्द ही अब इस परियोजना पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय हैं कि जम्मू शहर में कई जगह फ्लाई ओवर का जाल बिछा है। विक्रम चौक, तवी पुल, ज्युल चौक, बीसी रोड में फ्लाई ओवर की मदद से ही यातायात का प्रबंधन बेहतर तरीके से हो पा रहा है। अखनूर रोड पर कनाल रोड से मुट्ठी तक फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य तेजी से जारी हैं। इसके पूरा होने में अभी समय लगेगा, लेकिन बन जाने के बाद जम्मू अखनूर रोड पर यातायात की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।