{"_id":"68fd2a72c6860ca71f082df8","slug":"kulgam-debate-competition-police-role-in-nation-built-srinagar-news-c-10-lko1027-746370-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता
विज्ञापन
कुलगाम में पुलिस का डिबेट कार्यक्रम। स्रोत पुलिस
कुलगाम। पुलिस स्मृति दिवस, पुलिस झंडा दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में कुलगाम पुलिस ने राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह कार्यक्रम गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज डीएचपोरा और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल अशमूजी कुलगाम में शनिवार को आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस बल की जिम्मेदारियों, चुनौतियों और लोकतांत्रिक ढांचे को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान पर अपने विचार साझा किए। प्रतिभागियों ने पुलिस बल की समर्पित सेवाओं को सराहते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास और स्थिरता में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में डायस्पी डीएआर कुलगाम श्री मोहम्मद अय्यूब राथर, कॉलेज के शिक्षकगण और सिविल सोसायटी के सदस्य भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और विचारोत्तेजक विचारों के लिए प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कुलगाम पुलिस की इस पहल को प्रतिभागियों और स्थानीय लोगों ने खूब सराहा और इसे युवाओं में राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदारी की भावना जगाने वाला कदम बताया। संवाद