{"_id":"ea575db9476126e7df1286567b1dbc2f","slug":"kranti-dal-demands-for-lokpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रांति दल ने उठाई लोकपाल गठन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रांति दल ने उठाई लोकपाल गठन की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 17 Jul 2014 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में लोकपाल गठन की मांग एक बार फिर से जोर पकड़ने लगी है। क्रांति दल ने रियासत में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए लोकपाल या लोकायुक्त के गठन पर जोर दिया।
विज्ञापन
जम्मू में गुरूवार को संवाददाता सम्मेलन में संगठन के प्रधान प्रीतम शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह स्वीकार किया है कि कुछ मंत्री और अफसर भ्रष्टाचार में लिप्त हो सकते हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बहरहाल शर्मा ने कहा कि आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि रियासत में जरूरत है कि मुख्यमंत्री भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मध्यप्रदेश सरकार की तर्ज पर लोकपाल या लोकायुक्त का गठन करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर इस दिशा में कदम नहीं उठाए गए तो क्रांति दल आंदोलन शुरू कर देगा। इस अवसर पर विजय कुमार, राजेंद्र भगत, अखिल गंडोत्रा, संकुल गुप्ता, अमित मीनिया आदि मौजूद रहे।