Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kovid recovery rate reached 83 percent in the state, 621 newly infected, 14 killed

प्रदेश में कोविड रिकवरी दर 83 फीसदी पर पहुंची, 621 नए संक्रमित, 14 की मौत

विज्ञापन
Kovid recovery rate reached 83 percent in the state, 621 newly infected, 14 killed
जम्मू। कोविड संकट के बीच राहत भरी खबर है। जम्मू-कश्मीर में संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में ओवरऑल दर 83 फीसदी तक पहुंच गई है। जिला जम्मू में भी संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर में इजाफा हुआ है। जिले में यह दर 85 फीसदी तक पहुंच गई है। जम्मू संभाग में यह दर 80 और कश्मीर में 85 फीसदी है। यानी प्रदेश में कुल संक्रमितों में 17 फीसदी ही वर्तमान में पीड़ित हैं। इस बीच बुधवार को प्रदेश में 621 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें जम्मू संभाग से 260 और कश्मीर से 361 मामले हैं। संक्रमण से 14 और लोगों ने दम तोड़ दिया। जम्मू और कश्मीर संभाग से 7-7 मौतें हुई हैं। जीएमसी जम्मू में दो महिलाओं समेत चार लोगों की जान गई।
विज्ञापन

जीएमसी जम्मू में आरएस पुरा से एक व्यक्ति, सतवारी और सुभाष नगर जानीपुर से महिला मरीज की मौत हुई। इसके अलावा अमृतसर से एक कोविड संक्रमित मृत व्यक्ति को लाया गया था, जिसका कोविड प्रोटोकाल के तहत संस्कार किया गया। जिला जम्मू में 83, राजोरी में 36, उधमपुर में 10, डोडा में 24, कठुआ में 10, पुंछ में 14, सांबा में 22, रामबन में 10, किश्तवाड़ में 21, रियासी में 30 नए संक्रमित मामले मिले। श्रीनगर ने सर्वाधिक 143, बड़गाम से 51, बारामुला से 50, पुलवामा से 25, कुपवाड़ा से 18, अनंतनाग से 20, बांदीपोरा से 15, गांदरबल से 22, कुलगाम से 5, शोपियां से 12 मामले मिले। कुल 621 संक्रमितों में से 37 ट्रैवलर थे।
विज्ञापन

प्रदेश में रिकॉर्ड 2188 मरीज स्वस्थ
प्रदेश में संक्रमित मरीजों के ठीक होने का सिलसिला जारी है। नए संक्रमित मामलों से कई गुणा अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं। बुधवार को रिकॉर्ड 2188 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसमें जम्मू संभाग से 1629 और कश्मीर से 559 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में अब तक 67684 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 26131 और कश्मीर से 41553 मरीज हैं। जम्मू संभाग से मौतों का आंकड़ा 403 पहुंच गया है। जबकि कश्मीर में 880 मौतें हुई हैं। इस बीच प्रदेश में 7086 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए गए। कुल 81097 संक्रमित मामलों में से 12131 सक्रिय हैं। जिसमें जम्मू संभाग से 5976 और कश्मीर से 6155 मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed