{"_id":"5caf707dbdec2213f32f8d31","slug":"kishtwar-jammu-kashmir-rss-leader-chandrakant-sharma-case-curfew-imposed-search-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में तनाव, कर्फ्यू जारी, आतंकियों की तलाश में जुटे सुरक्षाबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में तनाव, कर्फ्यू जारी, आतंकियों की तलाश में जुटे सुरक्षाबल
Thu, 11 Apr 2019 10:22 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:22 PM IST
सार
- आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा की हत्या का ममला
- जिला अस्पताल के आसपास का इलाका खंगाला, कई हिरासत में
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा की हत्या के तीसरे दिन वीरवार को भी शहर में तनाव भरी शांति के बीच कर्फ्यू जारी रहा। इस दौरान किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई। दुकानें बंद रहीं, सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इस बीच आतंकियों की तलाश में जुटी सुरक्षा एजेंसियों के हाथ पूरी तरह खाली हैं, उन्हें कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
सुरक्षा बल सुबह से ही जिला अस्पताल के आसपास के इलाके में छापामारी कर रहे हैं। पुलिस ने कई ओजीडब्ल्यू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। किश्तवाड़ शहर में वीरवार को सुबह से ही लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही थी। जगह-जगह कटीले तार लगाकर सुरक्षाबल स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। सेना लगातार इलाके में मार्च कर रही है।
चौथा तक नहीं होगा धरना-प्रदर्शन
दूसरी ओर सनातन धर्म सभा और अन्य हिंदू संगठनों ने आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा की निर्मम हत्या की निंदा करते हुए शर्मा के परिवार के प्रति सहानुभूति जताई। साथ ही तय किया गया कि चंद्रकांत शर्मा के चौथे तक किसी भी तरह का धरना-प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। सनातन धर्म सभा के प्रधान हंसराज भूतियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर भी चिंता जताई गई। इस दौरान किश्तवाड़ में सोची समझी साजिश के तहत हो रहे आतंकी हमले पर सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव पर भी जोर दिया गया। बैठक में उपायुक्त और एसएसपी के स्थानांतरण की मांग की गई।

'हमने कुछ ओजीडब्ल्यू को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अब तक आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुुलिस शिनाख्त की कोशिश में लगी हुई है।'- एम के सिन्हा आईजी, जम्मू