फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kishanganga plan to begin this year

इसी साल शुरू हो सकती है किशनगंगा परियोजना, बिजली उत्पादन में होगा इजाफा

Tue, 23 May 2017 01:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Tue, 23 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
kishanganga plan to begin this year
बिजली परियोजना - फोटो : डेमो फोटो

कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज क्षेत्र में एनएचपीसी की निर्माणाधीन 330 मेगावाट पनबिजली उत्पादन क्षमता की परियोजना से इस साल के अंत तक बिजली उत्पादन संभव है। परियोजना में 110 मेगावाट की अंडर ग्राउंड पावर हाउस की तीन यूनिटें शामिल रहेंगी। 

विज्ञापन


इस संबंध में मुख्य सचिव बीबी व्यास ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों से बैठक कर परियोजना पर जारी कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने परियोजना की वजह से प्रभावित हुए लोगों के लिए अमल में लाई जा रही पुनर्स्थापना और पुनर्वास योजना पर हो रहे कार्य की भी समीक्षा की और बांडीपोरा के जिला विकास आयुक्त से कहा कि वह सुनिश्चित करें कि लोगों को मंजूर योजना के तहत राहत व मुआवजा मिले। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने इस अवसर पर सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के चीफ इंजीनियर से कहा कि वह मधुमती और बोनर नाला की सुरक्षा का इंतजाम तीस नवंबर 2017 तक पूरा कर ले इसके लिए एनएचपीसी की ओर से एक सप्ताह में राशि जारी कर दी जाएगी। वहीं मुख्य सचिव ने किशनगंगा अमरगढ़ वागूरा ट्रांसमिशन लाइन पर हो रहे कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण का काम तेज गति से करवाने की हिदायत भी जारी की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed