फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   killers of burhan Identified: jammu kashmir Police

कश्मीर में इसलिए की जा रही हैं आतंकियों की हत्याएं

Thu, 01 Oct 2015 09:57 AM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
killers of burhan Identified: jammu kashmir Police

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को उत्तरी कश्मीर के पट्टन और टंगमर्ग में इस महीने हुई हत्याओं का खुलासा करते हुए कहा कि तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि इन हत्याओं के पीछे गुटों के बीच आपसी रंजिश है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 14 सितंबर को पट्टन के डांगरपुरा इलाके में एक सेब के बगीचे से गोलियों से छलनी तीन शव पाए गए थे, जिनकी शिनाख्त पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम के आतंकियों के तौर पर की थी।
विज्ञापन


मृतकों में सोपोर के आमिर रेशी, लोलीपुरा पट्टन के आशिक हुसैन और बटपुरा सोपोर के नवीद अहमद थे। वहीं इस घटना के चार दिन बाद टंगमर्ग के कुंजर इलाके के देवबुग गांव में धान के खेत से हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी फैयाज अहमद भट का शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पट्टन का रहने वाला था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के नार्थ जोन के डीआईजी गरीब दास ने बताया कि तफ्तीश में सामने आया है कि हिजबुल आतंकियों द्वारा आमिर रेशी, आशिकहुसैन और नवीद की हत्या की थी।

यह तीनों युवक अब्दुल कयूम नजार के नेतृत्व वाले लश्कर-ए-इस्लाम आतंकी संगठन के थे, जो हिज्ब से अलग होकर गठित किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले उनका शारीरिक उत्पीड़न किया गया फिर उन्हें मौत के घाट उतारा गया।

हत्याएं आपसी रंजिश का मामला

killers of burhan Identified: jammu kashmir Police

डीआईजी दास ने बताया कि बदले की भावना के साथ लश्कर-ए-इस्लाम के आतंकियों द्वारा हिज्ब के टॉप आतंकी को टंगमर्ग में मार गिराया। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि यह आपसी रंजिश का मामला था, लेकिन सोपोर में बेरहमी से मारे गए बुरहान और उसके पिता के हत्या आरोपियों का पता लगाना बड़ी चुनौती थी।

डीआईजी ने बताया कि पुलिस द्वारा पट्टन और तंगमर्ग हत्याओं के जिम्मेदार हिज्ब और लश्कर-ए-इस्लाम के आतंकियों की पहचान हो चुकी है। दो विभिन्न एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्हें दबोचने पर उनके खिलाफ चार्ज शीट पेश की जाएगी।

बताया कि बुरहान और उसके पिता की हत्या मामले को दो लोगों ने अंजाम दिया है। वह लश्कर-ए-तैयबा के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) हैं। हमले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल की भी पहचान हो चुकी है। लेकिन पहली प्राथमिकता है हत्या आरोपियों को पकड़ना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed