{"_id":"66318975bf9f7c7cb507c6ea","slug":"killer-husband-arrested-jammu-news-c-10-jam1008-351633-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दिल्ली से दबोचा पत्नी की हत्या करने वाला म्यांमार नागरिक, शक में मारा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दिल्ली से दबोचा पत्नी की हत्या करने वाला म्यांमार नागरिक, शक में मारा था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू से ट्रेन में बैठकर हो गया था फरार, सीसीटीवी की मदद से आरोपी को दबोचा गया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बठिंडी में पत्नी की हत्या कर फरार हुए म्यांमार के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी अशक को दिल्ली के रोहिल्ला से गिरफ्तार किया। वह दिल्ली से आगे बंगाल जाने की फिराक में था। पुलिस ने जम्मू से लेकर दिल्ली तक करीब 150 सीसीटीवी खंगाल कर आरोपी का पीछा किया और इसे दबोचा लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पत्नी पर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध बनाने का शक था। इसलिए उसने हत्या कर दी। हत्या करने के लिए उसने एक टाइल का टुकड़ा इस्तेमाल किया, जो काफी नुकीला था।
बता दें कि हत्या करने के बाद आरोपी मौके से पैदल ही फरार हुआ था। इसके बाद वह पैदल ही बाड़ी ब्राह्मणा में पहुंचा जहां से उसने एक ट्रेन पकड़ी और दिल्ली तक पहुंच गया। क्योंकि पुलिस को इसके बारे पता चल गया था। पुलिस की टीम पीछे-पीछे जा रही थी और दिल्ली पहुंचने पर इसे दबोच लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।