फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   killed terrorist in anantnaag is from pulwama

मारा गया आतंकी लश्कर का था

Fri, 25 Dec 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अनंतनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, अनंतनाग Updated Fri, 25 Dec 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
killed terrorist in anantnaag is from pulwama

बांदीपोरा में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमले के बाद हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की शिनाख्त लश्कर के आतंकी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मारा गया आतंकी ओमैश अहमद शेख उर्फ हमजा दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के छतपोरा का रहने वाला था। आतंकी का शव पहुंचने पर शुक्रवार को पुलवामा में हिंसक प्रदर्शन हुए। विरोध प्रदर्शन के चलते दिनभर तनाव की स्थिति बनी रही।


लश्कर के आतंकी का शव शुक्रवार को जब पुलवामा पहुंचा तो वहां उग्र प्रदर्शन शुरू हो गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया।

इसमें करीब दस लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ सुरक्षा बल के जवान भी हैं। इन्हें पुलवामा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विरोध में बाजार बंद रहे।

विरोध प्रदर्शन की आशंका में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां रहीं। ज्ञात हो वीरवार देर शाम श्रीनगर-बांदीपोरा मार्ग पर दुदवान के निकट अजास इलाके में आतंकियों ने सैन्य पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया था।
विज्ञापन


हमले के बाद इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई थी। इस दौरान एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। इसकी शिनाख्त शुक्रवार को लश्कर आतंकी के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed