फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kidnapped husband-wife duo shot at before being released by suspected terrorists in Kashmir Anantnag

कश्मीरः अगवा लश्कर आतंकी की बहन और जीजा को आतंकियों ने पैर पर मारी गोली, फिर किया रिहा

Fri, 21 Jun 2019 10:04 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 21 Jun 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped husband-wife duo shot at before being released by suspected terrorists in Kashmir Anantnag
सांकेतिक तस्वीर
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के आरवनी में आतंकियों ने अगवा किए गए लश्कर आतंकी की बहन व उसके पति को गोली मारने के बाद शुक्रवार को छोड़ दिया। दंपती को अपहरण के एक दिन बाद घर से थोड़ी दूर पर दोनों को छोड़ा गया। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इनका अपहरण क्यों किया गया था। 
विज्ञापन


आतंकियों ने गुरुवार को आरवनी के मकरू मोहल्ला से मुद्दसिर अहमद मकरू और उसकी पत्नी नुसरत बेगम को घर के बाहर से अगवा कर लिया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने बीती शाम करीब 4.30 बजे इन दोनों को घर के बाहर बुलाया और एक गाड़ी में बैठाकर साथ ले गए। एक स्थानीय ने बताया कि नुसरत लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी नासिर अहमद चाडरू की बहन है जो पिछले एक साल से सक्रिय है। 
विज्ञापन


दोनों को शुक्रवार को आरवनी के एक कब्रिस्तान के पास छोड़ दिया गया लेकिन उससे पहले आतंकियों ने दोनों की पैरों में गोली मारकर घायल कर दिया। लोगों ने उन्हें जख्मी हालत में पड़ा पाया तो पुलिस को इसकी सूचना दी। तुरंत दोनों को इलाज के लिए बिजबिहाड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है। गुरुवार को अपहरण की सूचना पर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया था। हालांकि, देर रात तक कुछ भी पता नहीं चल सका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed