फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kheer Bhawani Mela: lg manoj sinha said Mata Ksheer Bhawani blessings are on everyone

Kheer Bhawani Mela: माता क्षीर भवानी के दरबार में उमड़े कश्मीरी पंडित, महबूबा मुफ्ती ने भी की पूजा

Sun, 28 May 2023 04:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 28 May 2023 04:01 PM IST
सार

जेष्ठ अष्टमी पर खीर भवानी मेला हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान कश्मीरी पंडितों ने मां के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना कर घाटी में शांति के लिए प्रार्थना की। दर्शन करने के अलावा हवन में आहुतियां भी डालीं।

विज्ञापन
Kheer Bhawani Mela: lg manoj sinha said Mata Ksheer Bhawani blessings are on everyone
Kheer Bhawani Mela 2023 - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

देश सहित जम्मू कश्मीर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से माता खीर भवानी मेले में पहुंचे कश्मीरी पंडितों और श्रद्धालुओं के जयकारों से रविवार को तुलमुला गूंज उठा। इस दौरान बुधवार को जेष्ठ अष्टमी पर खीर भवानी मेला हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान कश्मीरी पंडितों ने मां के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना कर घाटी में शांति के लिए प्रार्थना की। दर्शन करने के अलावा हवन में आहुतियां भी डालीं।

विज्ञापन


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को ज्येष्ठ अष्टमी की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह अष्टमी विशेष रूप से कश्मीरी पंडित समुदाय के लिए अहम होती है। माता क्षीर भवानी से सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि माता क्षीर भवानी मंदिर में दुनिया भर के भक्तों का जमावड़ा और उत्सव हमारी समृद्ध आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और एक पुण्य जीवन जीने की प्रेरणा है। माता क्षीर भवानी का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kheer Bhawani Mela: lg manoj sinha said Mata Ksheer Bhawani blessings are on everyone
Kheer Bhawani Mela 2023 - फोटो : बासित जरगर
महबूबा मुफ्ती ने कश्मीरी पंडितों को दी बधाई

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भी माता के दरबार पहुंचीं। उन्होंने कश्मीरी पंडित समुदाय को क्षीर भवानी मेले की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मेला आध्यात्मिकता, संस्कृति और सांप्रदायिक सद्भाव के अद्वितीय सम्मेलन का प्रतिनिधित्व करता है। 

महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर की सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रशासन से श्रद्धालुओं के आराम और सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था के साथ मेला खीर भवानी के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed