{"_id":"666bd1a99f7b180b4a044aa8","slug":"kheer-bhawani-mela-at-kheer-bhawani-temple-in-ganderbal-kashmir-today-security-beefed-up-2024-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kheer Bhawani Mela: कश्मीर के खीर भवानी मंदिर में मेला आज, घाटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kheer Bhawani Mela: कश्मीर के खीर भवानी मंदिर में मेला आज, घाटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Fri, 14 Jun 2024 10:44 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 14 Jun 2024 10:44 AM IST
सार
गांदरबल जिले के तुलमुला में शुक्रवार को खीर भवानी मेले के निर्बाध और सुरक्षित संचालन के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
खीर भवानी मंदिर
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के तुलमुला में शुक्रवार को खीर भवानी मेले के निर्बाध और सुरक्षित संचालन के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने भी मंदिर में पहुंचने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए मजबूत ग्रिड स्थापित किया है। जम्मू से तुलमुला पहुंचे कश्मीरी पंडितों के पहले जत्थे ने मंदिर में माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
एसएसपी गांदरबल संदीप गुप्ता ने कहा कि जम्मू संभाग में हुए आतंकी हमलों को देखते हुए व्यापक सुरक्षा तैयारियां की गई हैं। विभिन्न कारकों और आतंकवादियों के तौर तरीकों का अच्छी तरह से अध्ययन करते हुए यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए एसएसपी ने कहा, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भक्तों को कोई खतरा महसूस न हो और वे बिना डर के माता खीर भवानी मंदिर के दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस सभी उपस्थित लोगों के लिए सुरक्षित तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
डीसी गांदरबल श्यामवीर ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को उनकी जरूरत की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यापक तैयारी की गई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े। यात्रा मार्ग और मंदिर के अंदर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। डीसी, एसएसपी, एसएसपी ट्रैफिक ग्रामीण रविंदर पॉल और स्थानीय निवासियों ने कश्मीरी पंडितों का स्वागत किया।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वार्षिक माता खीर भवानी यात्रा को जम्मू के मंडलायुक्त रमेश कुमार ने वीरवार सुबह नगरोटा से रवाना किया। भक्तों के लिए परिवहन, सुरक्षा, आवास, लंगर और अन्य सुविधाओं के लिए बसें शामिल हैं। 176 बसों में लगभग 5000 यात्री माता खीर भवानी मंदिर तुलमुला (गांदरबल), टिक्कर (कुपवाड़ा), देवसर और मंजम (कुलगाम), लोग्रीपोरा (अनंतनाग) के विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना हुए। मुख्य धर्मसभा 14 जून, 2024 को ज्येष्ठ अष्टमी के शुभ अवसर पर तुलमुला में आयोजित की जाएगी। यात्रा 15 जून को वापस लौटेगी।
उप राज्यपाल ने ज्येष्ठ अष्टमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को मनाई जाने वाली ज्येष्ठ अष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में एलजी ने कहा ज्येष्ठ अष्टमी के शुभ अवसर पर मैं सभी को विशेषकर कश्मीरी पंडित भाइयों और बहनों को उनकी सफलता, खुशी और समृद्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैं माता खीर भवानी से प्रार्थना करता हूं कि वह हमें धर्म के मार्ग पर ले जाएं और हम सभी को शांति, खुशी और समृद्धि का आशीर्वाद दें। यह ज्येष्ठ अष्टमी भाईचारे के बंधन को मजबूत करे और माता खीर भवानी आने वाले वर्षों में सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।