फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   khanan

सांबा में शीघ्र ही खनन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया होगी चालू

विज्ञापन
khanan
सांबा खनन विभाग के लिए उपायुक्त को मिलते लोग - फोटो : SAMBA
सांबा। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने कहा कि जिले में खनन के मामले में मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए खनन की पर्ची के लिए ऑनलाइन परिक्रिया शीघ्र ही चालू की जाएगी। ताकि आम लोगों को परेशानी न हो और विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

जिले की नदी नालों में जब से खनन चालू हुआ तब से आज तक लोगों को सरकारी दाम के मुताबिक खनिज पदार्थ नहीं मिल रहे हैं। इसके चलते आए दिन प्रदर्शन हो रहे हैं। हालांकि प्रशासन लोगों की बात तो सुनता है, लेकिन खनन माफिया चार दिन बाद फिर से मनमाने दाम वसूलना शुरू कर देते हैं। इसको लेकर सोमवार को ठेकेदार, पंच, सरपंच, ट्रैक्टर ट्रॉली मालिकों का शिष्टमंडल उपायुक्त अनुराधा गुप्ता से मिला। उन्हें खनन माफिया द्वारा रेत बजरी के मनमाने दाम वसूलने के बारे में बताया।
विज्ञापन

शिष्टमंडल में शामिल सरपंच लब्लु संब्याल ने बताया कि खनन के दाम सरकार तय करती है। ताकि लोगों को तय दाम पर खनन सामग्री मिल सके, लेकिन अधिक मुनाफा कमाने के लिए खनन माफिया गुंडागर्दी के दम पर खनन की पर्ची 200 से 250 रुपये महंगे दाम पर दे रहा, जिसको लेकर लोगों को खनन सामग्री (रेत व बजरी) 1000 से 1800 की मिलनी चाहिए वह दो हजार से ढाई हजार तक मिल रही है। उन्होंने बताया कि जब खनन माफिया पर दाम कम करने बारे प्रशासन कार्रवाई करता है तो खनन की रॉयल्टी पर्ची ही बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed