{"_id":"3df56da28f19c55abe873fed00b16052","slug":"khajuria-xi-raya-club-striker-won-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजूरिया इलेवन, राया क्लब, स्ट्राइकर जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजूरिया इलेवन, राया क्लब, स्ट्राइकर जीते
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Mon, 13 Apr 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के जतवाल मोड़ में चल रही पहली शहीद क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता में रविवार को तीन मैच हुए। इनमें खजूरिया इलेवन, राया क्रिकेट क्लब और सांबा स्ट्राइकर विजयी रहे। पहला मैच खजूरिया इलेवन और घगवाल क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। घगवाल क्रिकेट क्लब ने टास जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
खजूरिया इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 आवरों में चार विकेट खोकर 120 रन बनाए। टीम की ओर से केपी ने शानदार 56 रन बनाए, जबकि जौनी ने 25 रन बनाए। घगवाल की ओर से काका ने दो विकेट लिए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी घगवाल की टीम दस ओवर में 70 रन बनाकर आल आउट हो गई।
विज्ञापन
टीम की ओर से अनिल ने 22 जबकि प्रिंस ने 14 रन बनाए। केपी को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं दूसरा मैच मेहता गुढा क्रिकेट क्लब व राया क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। मेहता गुढ़ा की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित ओवरों में 94 रन बनाए। अनिल मेहता ने सर्वाधिक 34 रन बनाए।
विज्ञापन
राया की ओर से गौरव ने 21 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी राया क्रिकेट क्लब ने नौ ओवर में ही लक्ष्य का हासिल कर मैच जीत लिया। टीम की ओर से जगमोहन ने 44 रन जबकि नन्नू ने 32 रन बनाए। जगमोहन को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। तीसरा मैच शहजादा क्रिकेट क्लब व सांबा स्ट्राइकर के बीच हुआ।
सांबा स्ट्राइकर ने टास जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाए। टीम के चीनू ने 32, जबकि भट्टी ने 23 रन बनाए। शहजादा क्रिकेट क्लब की ओर से संजू ने पांच विकेट लिए। शहजादा क्रिकेट क्लब टीम 8 ओवरों में ही 66 रन बनाकर आल आउट हो गई। चीनू ने चार विकेट लिए और 32 रन बनाए। उन्हें मैन आफ द मैच पुरस्कार दिया गया।